होम / बिजनेस / क्या Shiprocket का अधिग्रहण करने जा रहा है Zomato? कंपनी ने स्पष्ट की स्थिति
क्या Shiprocket का अधिग्रहण करने जा रहा है Zomato? कंपनी ने स्पष्ट की स्थिति
जोमैटो (Zomato) का शेयर 3 प्रतिशत बढ़कर 127.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. जबकि दिसंबर में कंपनी का शेयर 131.75 रुपये के स्तर को छू चुका है. जो इसका सबसे हाई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने बाजार में फैली Shiprocket के अधिग्रहण की खबर को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. जोमैटो (Zomato) ने साफ कर दिया है कि शिपरॉकेट के अधिग्रहण की ये खबर पूरी तरह से गलत है. कंपनी ने ये जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. खुद कंपनी के सीईओ दीपेंदर गोयल ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी है.इस खबर के बाद गुरुवार को जोमैटो के शेयर में तीन प्रतिशत तक की ग्रोथ देखने को मिली थी.
दीपेंदर गोयल ने अपने ट्वीट में क्या कहा?
शिपकोरेट के अधिग्रहण से संबंधित समाचार लेखों पर स्पष्टीकरण -
दीपेंदर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, हमने देखा है कि मुख्यधारा के मीडिया में कुछ समाचार लेख में ये खबर आई है कि ‘जोमैटो 2 बिलियन डॉलर में Shiprocket का अधिग्रहण करने की पेशकश करता है’. हम इस बयान का खंडन करते हैं और निवेशकों को बाजार में चल रही ऐसी गलत खबरों के प्रति आगाह करना चाहते हैं. हम अपने मौजूदा व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस समय किसी अधिग्रहण की कोई योजना नहीं है. कृपया ध्यान दें कि कंपनी मीडिया अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती है, लेकिन जैसा कि खबरों में एक बड़े अमाउंट के सौदे के के बारे में कहा गया है और इससे बाजार में पैदा होने वाली अनिश्चितता को देखते हुए, अत्यधिक सावधानी से इस जानकारी को स्पष्ट कर रही है.
ये खबर आई थी सामने
कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर सामने आई थी कि जोमैटो शिपरॉकेट का अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि इस अधिग्रहण को लेकर कंपनी की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जोमैटो वो कंपनी है जो शिपरॉकेट में निवेशक है. कंपनी 2021 में 185 मिलियन डॉलर की सीरिज फंडिंग के दौरान शिपरॉकेट की हिस्सेदारी को खरीद चुकी है. जिस राउंड में जोमैटो ने ये भागीदारी खरीदी थी उस राउंड में टेमासेक और लाइटराउंड इंडिया की भी भागीदारी देखने को मिली थी.
क्या करती है शिपरॉकेट?
शिप रॉकेट एक मल्टी कूरियर कंपनी होल्डर है. ये कंपनी ऑनलाइन रिटेल स्टोर के माल की डिलीवरी और उसकी वापसी को सुनिश्चित कराती है. शिपरॉकेट दुनिया के 220 देशों में काम करने वाली कंपनी है. ये कंपनी भारत में भी अपने विशाल नेटवर्क के साथ काम करती है. ये कंपनी देश में 29 हजार पिनकोड पर काम करती है. वहीं इस पूरी खबर का असर जोमैटो के शेयर में देखने को मिला. गुरुवार को कंपनी के शेयर में तीन प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली. जोमैटो का शेयर 3 प्रतिशत बढ़कर 127.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. जबकि दिसंबर में कंपनी का शेयर 131.75 रुपये के स्तर को छू चुका है. जो इसका सबसे हाई है. जबकि आज कंपनी का शेयर 127.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
ये भी पढें: क्या आप भी शामिल हो सकते हैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में, जान लीजिए इसका जवाब
टैग्स