✕

होम / बिजनेस / 5 नए मॉडल ला रही है ये ऑटोमोबाइल कंपनी? ये हो सकती है इनकी कीमत

5 नए मॉडल ला रही है ये ऑटोमोबाइल कंपनी? ये हो सकती है इनकी कीमत

JSW और MG  Motor की साझेदारी के बाद कंपनी आने वाले हर 3 से 6 महीने में ग्राहकों के लिए नया मॉडल लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटोमोबाइल सेल के आंकड़े हर महीने जारी होते हैं और कुल वाहनों की सेल पर नजर डालें तो इसमें हर महीने इजाफा होता है. भारत के बढ़ते बाजार में जहां ऑटो सेल के आंकड़े बढ़ रहे हैं तो वहीं कंपनियां नए नए मॉडल और लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही हैं. इसी कड़ी में ऑटो मोबाइल कंपनी JSWMG Motor अगले साल पांच नए मॉडल लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही हैं. ये पांचों मॉडल EV कैटेगिरी के हैं. 

JSW के अधिग्रहण के बाद होगा पहला लॉन्‍च 
JSW MG Motor में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है. इस कड़ी में सज्‍जन जिंदल के अधिग्रहण के बाद ये अपनी तरह का पहला लॉन्‍च होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की तैयारी ये है कि अक्‍टूबर तक पहला ईवी मॉडल लॉन्‍च किया जाएगा और उसके बाद कंपनी दो मॉडल (इसमें पहला EV और दूसरा ICE) शामिल है. इन दो मॉडलों को कंपनी जनवरी में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है. अगर सबकुछ ठीक रहा और प्‍लान के हिसाब से चला तो अगला लॉन्‍च मार्च 2025 में हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: महंगे मोबाइल टैरिफ से नहीं मिलेगी राहत, सरकार ने ये कहकर झाड़ा पल्‍ला

क्‍या हो सकती है इनकी कीमत? 
कंपनी जिन कारों को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है उनकी रेंज 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये के बीच रहने वाली है. कंपनी का जो पहला लॉन्‍च अक्‍टूबर में होगा उसकी कीमत 10 से 19 लाख रुपये तक हो सकता है. इसी तरह कंपनी MG Hector का जो PHEV संस्‍करण लाने की तैयारी कर रही है उसकी कीमत 25 लाख रुपये और EV मॉडल की कीमत भी 25 लाख रुपये तक रहने की उम्‍मीद है. वहीं ग्‍लॉस्‍टर के पीएचवी मॉडल की कीमत 50 लाख और बिंगो इलेक्ट्रिक हैच की कीमत 10 लाख रुपये रहने की संभावना है. इसी तरह कंपनी युंडुओ इलेक्ट्रिक हैचबैक का नाम क्लाउड ईवी करने की योजना है, ये कार अगले साल मार्च में भारत में लॉन्‍च हो सकती है. इसकी कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है. इसके पीएचवी मॉडल की कीमत 20-25 लाख रुपये रहने की उम्‍मीद है. 

इतने प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीद रहा है JSW
JSW, MG Motor में 35 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है. कंपनी 35 प्रतिशत हिस्‍सेदारी के लिए एमजी मोटर 35.8 अरब डॉलर चुकाने की तैयारी कर रही है. दोनों की ओर से हो रही तैयारी ये बता रही है कि मर्जर के बाद कंपनी अक्‍टूबर में नए मॉडल लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है.अक्‍टूबर में लॉन्‍च होने वाला प्रोडक्‍ट वेंचर का पहला मॉडल हो सकता है.कंपनी इसके बाद आने वाले 3 से 6 महीने में अपना अगला मॉडल लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.