होम / बिजनेस / क्या आज खुलेगा शेयर बाजार? ये है इस सवाल का जवाब 

क्या आज खुलेगा शेयर बाजार? ये है इस सवाल का जवाब 

आज मुहर्रम के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा. करेंसी और डेरिवेटिव मार्केट भी कारोबार के लिए बंद रहेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी दिन हरियाली देखने को मिली. बीएसई का सेंसेक्स 465.14 अंकों की बढ़त के साथ 58853.07 और एनएसई निफ्टी 127.60 अंकों की तेजी के साथ 17525.10 अंकों पर बंद हुआ. ऐसे में निवेशकों को मंगलवार को भी बाजार में बढ़त की उम्मीद है, लेकिन सवाल यह है कि क्या आज यानी मंगलवार को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग होगी? 

इस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग
आज मुहर्रम के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा. करेंसी और डेरिवेटिव मार्केट भी कारोबार के लिए बंद रहेंगे. BSE की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com पर उपलब्ध स्टॉक मार्केट हॉलिडे 2022 की लिस्ट बताती है कि मंगलवार को मुहर्रम के चलते इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा.

यहां केवल सुबह ही छुट्टी
वहीं, कमोडिटी बाजार में केवल मॉर्निंग सेशन में ही अवकाश रहेगा, यानी मंगलवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कारोबार नहीं होगा, लेकिन शाम के समय ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी. बता दें कि नए हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी रही है. सोमवार को मार्केट में तेजी देखने को मिली. इससे पहले, बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है. 

बढ़ सकती है बाजार की रफ्तार
विदेशी निवेशकों के भारतीय बाजारों से हाथ खींचने की वजह से बाजार में गिरावट का माहौल था, लेकिन अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि विदेशी निवेशक फिर से भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं. ऐसे में मार्केट के जल्द रफ्तार पकड़ने की संभावना है. भारतीय शेयर बाजार का इतिहास बताता है कि जब-जब विदेशी निवेशकों ने हाथ खड़े किए हैं, आसमान में उड़ान भर रहा बाजार धड़ाम से जमीन पर आ गिरा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

12 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

13 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

15 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

15 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

16 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.