होम / बिजनेस / क्‍या ओटीटी पर महंगा होने वाला है सब्‍सक्रिप्‍शन, सरकार कर सकती है ये फैसला 

क्‍या ओटीटी पर महंगा होने वाला है सब्‍सक्रिप्‍शन, सरकार कर सकती है ये फैसला 

सरकार नए टेलीकॉम बिल के जरिए कई तरह के रेग्‍यूलेशन पर काम कर रही है. इस कदम को भी उसी दिशा में देखा जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में ओटीटी ( OTT ) का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस बाजार के जहां आने वाले कुछ सालों में और तेजी से बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर अब इन्‍हें लेकर सरकार एक फैसला करने जा रही है. सरकार इन पर वन टाइम नेटवर्क चार्जेस लगाने की तैयारी कर रही है. इस फीस के लगने के बाद माना जा रहा है कि ये कंपनियां भी अपने सब्सिक्रिप्‍शन रेट में इजाफा कर सकती हैं! अगर ऐसा हुआ तो आपके लिए ओटीटी देखना महंगा हो सकता है. 

आखिर क्‍या है ये मामला 
दरअसल केन्‍द्र सरकार नए टेलीकॉम बिल को मानसून सेशन में टेबल करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में सरकार व्‍हाट्स अप, टेलीग्राम, स्‍काईप जैसे कम्‍यूनिकेशन एप को रेग्‍यूलेशन के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है. सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है कि इन एप कंपनियों को टेलीकॉम ऑपरेटरो को उनका नेटवर्क इस्‍तेमाल करने के लिए इंटरकनेक्‍ट यूजेस चार्जेज देने पड़ सकते हैं. इन कंपनियों पर वन टाइम लाइसेंस/रजिस्‍ट्रेशन फी भी लगाई जा सकती है. हालांकि अभी ये तय नहीं है. अभी ये विचार बेहद शुरुआती दौर में है.

ट्राई इस पर ला सकता है कंसल्‍टेशन पेपर 
जानकारी के अनुसार ट्राई इस पूरे मामले पर कंसल्‍टेशन पेपर भी ला सकता है. इस पूरे मामले पर ट्राई तेजी से काम कर रहा है. इस मामले में जानकारी ये भी मिली है कि सरकार सभी ओटीटी प्‍लेयरों की एक मीटिंग भी बुला सकती है. इस मामले में केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव पहले ही कह चुकी है दुनिया भर में ओटीटी को लेकर रेग्‍यूलेटरी बदलाव हो रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि सरकार जो भी करेगी वो वैश्विक परिदृश्‍य को ध्‍यान में रखकर ही करेगी. 

मानसून सत्र में आ सकता है टेलीकॉम बिल 
टेलीकॉम मंत्रालय मानसून सत्र में नए बिल को लाने की तैयारी कर रहा है. इस मामले में खुद केन्‍द्रीय मंत्री भी अपना बयान दे चुके हैं. अगर मानसून सत्र में ये बिल टेबल हो जाता है तो टेलीकॉम सेक्‍टर के लिए इस बिल के जरिए सरकार ने जो बदलाव सुझाए हैं वो लागू हो जाएंगें. इन बदलावों में कई तरह के नए प्रावधान शामिल हैं. इस बिल के आने के बाद सरकार का मानना है कि कंज्‍यूमर के साथ होने वाला फर्जीवाड़ा खत्‍म हो जाएगा और कंज्‍यूमर को पहले से ज्‍यादा अधिकार मिल जाएंगें. ऐसे में अगर सरकार ओटीटी को लेकर ये नए प्रावधान लागू करने में कामयाब हो जाती है तो आम आदमी के लिए ओटीटी सब्सिक्रिप्‍शन महंगा हो सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 hour ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

4 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

4 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

5 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

7 hours ago