✕

होम / बिजनेस / क्‍या सच होने जा रही है केजरीवाल की भविष्‍यवाणी, जेल जाने से पहले कही थी ये बात?

क्‍या सच होने जा रही है केजरीवाल की भविष्‍यवाणी, जेल जाने से पहले कही थी ये बात?

SC से जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अहम बात कही थी.उन्‍होंने कहा था कि योगी को खतरा बाहर से नहीं बल्कि अपनी पार्टी के लोगों से है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव में सामने आए नतीजों ने बीजेपी को सोचने पर मजबूर तो कर ही है लेकिन यूपी के जो नतीजे सामने आए हैं उन्‍होंने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यूपी के नतीजों ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए बेल पर आए केजरीवाल की भविष्‍यवाणी को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. उन्‍होंने कहा था कि योगी आदित्‍यनाथ के असली दुश्‍मन बीजेपी में है. सवाल यही पैदा हो रहा है कि क्‍या यूपी में हार की जिम्‍मेदारी का ठीकरा योगी आदित्‍यनाथ के सिर फूटेगा. 

क्‍या आए हैं यूपी के नतीजे? 
लोकसभा चुनावों में यूपी के नतीजों पर नजर डालें तो समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही है. जबकि बीजेपी सिर्फ 33 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने यूपी में जबरदस्‍त प्रदर्शन किया था. यूपी में बीजेपी को 2014 में बीजेपी ने यहां की 71 सीटें जीती थी जबकि 2019 में बीजेपी ने यहां से 62 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत का आंकड़ा पाया था. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस बार बीजेपी अगर बहुमत से पीछे है तो उसमें यूपी और बंगाल में हुई हार शामिल है. 

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी,राहुल गांधी और अमित शाह ने कितने वोटों से जीता चुनाव? ये है पूरी जानकारी

केजरीवाल ने आखिर क्‍या कहा था? 
सुप्रीम कोर्ट से लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अहम बात कही थी. उन्‍होंने कहा था कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दिल्‍ली आए हुए थे. उन्‍होंने कहा कि वहां आकर उन्‍होंने मुझे गालियां दी. उन्‍होंने योगी आदित्‍यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी मैं आपसे विनम्रता से कहना चाहता हूं कि आपके असली दुश्‍मन आपकी पार्टी में हैं. भाजपा में अपने दुश्‍मनों से लडि़ए. आप केजरीवाल को गाली क्‍यों दे रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह आपको हटाना चाहते हैं. आपको यूपी के सीएम की कुर्सी से हटाने की तैयारी चल रही है. आप उनसे निपटिए. उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि इंडिया को बचाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है. 

बीजेपी को नहीं मिला इन मुद्दों से फायदा 
इस साल जनवरी में हुए राम मंदिर के उद्घाटन के बाद उम्‍मीद की जा रही थी कि इसका उसे सबसे ज्‍यादा फायदा मिलेगा. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. यही नहीं 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन और मोदी की गारंटी वाला दाव भी नतीजे देखकर ऐसा ही लगता है कि उसके काम नहीं आ सका. वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी ने जो प्रदर्शन किया है वो 1992 के बाद अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

19 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago