✕

होम / बिजनेस / Vodafone Idea के शेयर में आया उछाल, क्या दांव लगाने में है समझदारी?

Vodafone Idea के शेयर में आया उछाल, क्या दांव लगाने में है समझदारी?

शेयर बाजार में कल आई तेजी के बीच वोडाफोन आइडिया के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर में कल यानी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए. 16.70 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया था. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या इस दांव लगाना समझदारी है? ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Citi वोडा-आइडिया को शेयरों को लेकर बुलिश है. फर्म ने इसे खरीदने की सलाह बरकरार रखी है.  

बरकरार है Buy रेटिंग
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म सिटी को Voda-Idea के शेयर में आगे बढ़त की उम्मीद है, इसलिए उसने अपनी Buy रेटिंग को बनाए रखा है. दरअसल, कंपनी के द्वारा एजीआर के बकाया पर दायर की गई अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच सुनवाई के लिए तैयार हो गई है. ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि अर्जी पर सुनवाई से कर्ज में डूबी कंपनी के लिए कुछ उम्मीदें बनी हैं. चीफ जस्टिस ने यह भी कहा है कि वह केस को लिस्ट कराने पर जल्द ही फैसला लेंगे.

इसलिए बुलिश है फर्म 
सिटी का यह भी कहना है कि अगर अर्जी पर सुनवाई के बाद परिणाम कंपनी के पक्ष में आता है, तो उसके कर्ज में 30 से 35 हजार करोड़ रुपए तक की कमी देखने को मिल सकती है. बता दें कि वोडाफोन आइडिया को सरकार को एजीआर बकाया के रूप में 58 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम चुकानी है. कंपनी की आर्थिक स्थिति पहले से ही ख़राब चल रही है, ऐसे में इतनी बड़ी राशि का भुगतान उसकी परेशानियों में इजाफा कर सकता है. 

ऐसा है स्टॉक का प्रदर्शन
सिटी ने कंपनी के स्टॉक के लिए Buy की सलाह बरकरार रखी की है और इसका टार्गेट प्राइज 23 रुपए रखा है. Voda-Idea का शेयर पिछले एक साल में 119.74% का रिटर्न दे चुका है. लेकिन यह साल अब तक इसके लिए खास अच्छा नहीं रहा है. 2024 की शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के शेयर में 1.76% की गिरावट देखने को मिली है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 19.18 रुपए है जबकि लो लेवल 7.35 रुपए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.