✕

होम / बिजनेस / क्या वाकई बंगाल को बाय बोलने वाली है Britannia या बेवजह मचा है हल्ला?

क्या वाकई बंगाल को बाय बोलने वाली है Britannia या बेवजह मचा है हल्ला?

मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि दिग्गज FMCG कंपनी ब्रिटानिया अपना कोलकाता वाला कारखाना बंद कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या वाकई ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) पश्चिम बंगाल को बाय बोलने जा रही है? राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर एक बयान आया है. सरकार का कहना है कि ब्रिटानिया पश्चिम बंगाल छोड़कर नहीं जा रही है. सरकार ने इसे पॉलिटिकली मोटिवेटेड प्रोपेगेंडा करार देते हुए कहा है कि ब्रिटानिया पश्चिम बंगाल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बता दें कि ऐसी खबर आई थी कि ब्रिटानिया भारत की आजादी के समय 1947 में कोलकाता में खोली गई अपनी फैक्ट्री बंद करने जा रही है. 

MD ने दिया आश्वासन
ब्रिटानिया देश की दिग्गज FMCG कंपनी है. कंपनी के उत्पादों में Marie Gold और Good Day जैसे बिस्किट भी शामिल हैं. ब्रिटानिया का हेडक्वार्टर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में है. कंपनी शुरुआत कोलकाता में ही हुई थी. यहां के तारातला (Taratala) क्षेत्र में ब्रिटानिया बिस्कुट का कारखाना है, जिसे बंद करने की खबर हाल ही में मीडिया में आई थी. इस खबर के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल हरकत में आई और पूरी स्थिति स्पष्ट की.  CM ममता बनर्जी के प्रधान मुख्य सलाहकार डॉ. अमित मित्रा ने कहा कि ब्रिटानिया राज्य नहीं छोड़ रही है. कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) वरुण बेरी से हमारी बात हुई है और जिन्होंने आश्वासन दिया कि कंपनी पश्चिम बंगाल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.  

राज्य में इतना उत्पादन
डॉ मित्रा ने आगे कहा कि इस विषय पर सोशल मीडिया के साथ-साथ मेनस्ट्रीम मीडिया में भी झूठ बोला जा रहा है. जबकि ब्रिटानिया के प्रबंध निदेशक ने खुद फोन करके बताया है कि वे पश्चिमी बंगाल के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. कंपनी राज्य में 1000-1200 करोड़ रुपए के उत्पादों का उत्पादन कर रही है, जो जारी रहेगा. उन्होंने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित करार दिया. दरअसल, 24 जून को भाजपा आईटी सेल के प्रभारी और पश्चिम बंगाल के सहप्रभारी अमित मालवीय ने ब्रिटानिया के कारखाने के बंद होने के बारे में एक ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था कि यह बंगाल के पतन का प्रतीक है. शायद इसीलिए डॉ मित्रा इसे पॉलिटिकली मोटिवेटेड प्रोपेगेंडा बताया है.

वाडिया ग्रुप की है कंपनी
दिग्गज FMCG कंपनी ब्रिटानिया नुस्ली वाडिया (Nusli Wadia) के नेतृत्व वाले Wadia Group का हिस्सा है. कंपनी की सबसे ज्यादा कमाई Biscuits से होती है. 2023 के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के कुल रिवेन्यु में करीब 80 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले बिस्किट की है. नुस्ली वाडिया की बात करें, तो वह वाडिया ग्रुप के चेयरमैन हैं. वाडिया समूह FMCG, टेक्सटाइल और रियल एस्टेट सहित क्षेत्रों में कारोबार करता है. संकट से गुजर रही एयरलाइन Go First की वाडिया समूह का हिस्सा है. इस कंपनी की स्थापना वाडिया के बेटे जहांगीर वाडिया ने 2005 में की थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, नुस्ली वाडिया की नेटवर्थ 4.8 अरब डॉलर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

26 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

37 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें