✕

होम / बिजनेस / जून तिमाही में के IREDA का नेट प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़ा, क्या शेयर पर दिखेगा इसका असर?

जून तिमाही में के IREDA का नेट प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़ा, क्या शेयर पर दिखेगा इसका असर?

IREDA ने चालू कारोबारी साल के पहले तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजों की घोषणा कर दी है. इसमें कंपनी के नेट प्रॉफिट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency-IREDA) के निवेशकों का इंतजार खत्म हुआ. दरअसल, कंपनी ने अप्रैल से जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं. नतीजे जारी करने से पहले ही आज कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली थी. आपको बता दें कि IREDA गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFC) के तौर भी रजिस्टर्ड है. कंपनी ने तिमाही नतीजों में अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के बारे में बताया है. तो आइए, जानते हैं कि जून तिमाही में कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी रही और इसका कंपनी के शेयर पर क्या असर होगा?

रेवेन्यू में इजाफे के चलते नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी
इरडा द्वारा जारी नजीजों के अनुसार जून तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट में 30.25 प्रतिशत की सालाना दर के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में 383.69  करोड़ रुपये की बॉटम लाइन दर्ज हुई, जबकि पिछले वर्ष की सामान अवधि के दौरान यह 295 करोड़ रुपये थी. बता दें, नेट प्रॉफिट में इजाफे के पीछे की वजह रेवन्यू में इजाफा है. कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 32 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ रुपये हो गया. यह वित्त वर्ष 2024 के जून तिमाही में 1,143 करोड़ रुपये था.

इस बार कंपनी ने बांटा ज्यादा लोन
कंपनी ने जून तिमाही में 9210.22 करोड़ रुपये के लोन की मंजूरी दी है, जोकि पिछले साल 1892.45 करोड़ रुपये ही था. 1 जुलाई को कंपनी ने लोन बुक को लेकर बयान दिया था, जिसके अनुसरा 30 जून 2024 तक लोन बुक 63,150 करोड़ रुपये थी, जोकि एक साल की समान अवधि से 33.77 प्रतिशत ज्यादा है.

दिग्गज कंपनियों से ज्यादा दिया रिटर्न 
इरेडा के निवेशकों की इस समय चांदी है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई में इंट्रा-डे हाई 304.60 रुपये रहा था और बाजार बंद होने पर शेयर 284.65 रुपये पर थे. पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करें, तो इरडा के शेयर ने काफी अच्छी प्रदर्शन किया है. एक साल में कंपनी के शेयर में 373.33 प्रतिशत की उछाल आई. वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 156.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. अब देखना होगा कि ये तेजी सोमवार कतो भी बरकराक रहती है या नहीं. 

इसे भी पढ़ें-भारत सहित 98 देशों के iPhone यूजर्स को मिली वॉर्निंग, साइबर ठग कर रहे Spyware Attack

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.