✕

होम / बिजनेस / जल्द आ रहा है पब्लिक सेक्टर की इस कंपनी का IPO, जानिए क्या होगा खास?

जल्द आ रहा है पब्लिक सेक्टर की इस कंपनी का IPO, जानिए क्या होगा खास?

IREDA जल्द अपना IPO लेकर आ रही है और अगर आप भी पब्लिक सेक्टर के IPO का इन्तजार रहे हैं तो आपको यह जानकारी पता होनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी किसी कंपनी के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफर) का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. जल्द ही सरकारी कंपनी भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का IPO आने वाला है और अगर आप भी पब्लिक क्षेत्र की किसी कंपनी में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इस ऑफर के बारे में दी गई जानकारी अच्छे से प्राप्त कर लेनी चाहिए. 

IREDA का IPO?
भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने अपने IPO के लिए 30-32 रूपए प्रति शेयर की कीमत तय की है. इस IPO की शुरुआत 21 नवंबर को की जायेगी और 23 नवंबर को इस IPO को बंद कर दिया जाएगा. इसके साथ ही आपको बता दें कि IPO के लिए एंकर बुक को 20 नवंबर को खोल दिया जाएगा. कंपनी द्वारा जारी किये जा रहे इस ऑफर में कुल 40 करोड़ 31 लाख शेयरों को जारी किया जाएगा और ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से 26 करोड़ 87 लाख शेयर भारतीय सरकार द्वारा जारी किये जायेंगे. 

इस तरह आवंटित होंगे शेयर
आपको बता दें कि इस कंपनी में भारतीय सरकार की हिस्सेदारी लगभग 100 प्रतिशत की है. साथ ही आपको बता दें कि IPO के लिए शेयरों का आवंटन 23 नवंबर को किया जाएगा और बाद में 28 नवंबर को रिफंड की शुरुआत भी कर दी जायेगी. इसके साथ ही आपको यह भी बताते चलें कि कंपनी को 1 दिसंबर को लिस्ट किया जाएगा. कंपनी के शेयरों का फ्लोर प्राइस कंपनी की फेस वैल्यू से तीन गुना ज्यादा है और साथ ही कैपिटल कीमत भी कंपनी के शेयरों से 3.20 गुना ज्यादा है. IREDA के IPO का आवंटन 460 इक्विटी शेयरों के आधार पर किया जाएगा और उसके बाद 460 के गुणांकों में ही शेयरों का आवंटन होगा. 

किसके लिए कितना हिस्सा?
अगर कंपनी के प्राइस बैंड के ऊपरी हिस्से को देखें तो नए शेयरों को जारी करके सरकारी कंपनी लगभग 1290 करोड़ रुपए इकठ्ठा करेगी जबकि OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से कंपनी 860 करोड़ रुपए इकठ्ठा करेगी. IREDA की कीमत 8600 करोड़ रुपए बताई जा रही है. IREDA के IPO का 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित कर दिया गया है वहीं माना अजा रहा है लगभग 15% हिस्सा गैर संस्थागत इन्वेस्टर्स और लग्बह्ग 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित करके रखा जायेगा. 
 
यह भी पढ़ें: Tata Power Renewable Energy ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की इस प्रमुख कंपनी से मिलाया हाथ!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

1 hour ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

2 hours ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

4 hours ago

क्या Skydance में 10 अरब डॉलर तक निवेश कर सकती है SpaceX? जॉन मेलोन ने जताई संभावना

मीडिया निवेशक जॉन मेलोन ने बुधवार को न्यूयॉर्क में आयोजित पैली सेंटर फॉर मीडिया के इंटरनेशनल काउंसिल समिट के दौरान SpaceX और Skydance के बीच संभावित निवेश को लेकर अटकलें लगाईं.

4 hours ago

फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल में छोटे शहरों का दबदबा, 60% खरीदार टियर-2 और छोटे शहरों से

इस साल की सेल में युवा ग्राहकों और छोटे शहरों के खरीदारों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, कुल खरीदारों में करीब आधे Gen Z यानी युवा पीढ़ी के ग्राहक थे.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

1 hour ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

4 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

2 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

9 hours ago