होम / बिजनेस / जानिए कब आ रहा है IREDA का IPO? क्या है प्राइज बैंड और क्या होगा लॉट का साइज?

जानिए कब आ रहा है IREDA का IPO? क्या है प्राइज बैंड और क्या होगा लॉट का साइज?

भारतीय सरकार की कंपनी IREDA जल्द ही अपना IPO लेकर आ रही है. क्या आपको IPO से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी पता है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार की कंपनी भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने अपने IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए 30 से 32 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का प्राइज बैंड निर्धारित किया है. कंपनी का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार, 21 नवंबर 2023 को खोला जाएगा और गुरुवार यानी 23 नवंबर 2023 को इस IPO का सब्सक्रिप्शन बंद भी कर दिया जाएगा. इन्वेस्टर्स कम से कम 460 इक्विटी शेयर्स के लिए बोली लगा पाएंगे और उसके बाद 460 इक्विटी शेयर्स के गुणांकों में बोली लगा सकते हैं.

IREDA का IPO 
इस ऑफर में कुल 403,164,706 के नए इक्विटी शेयर्स जारी किये जायेंगे और इनमें से 268,776,471 इक्विटी शेयर्स OFS (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से जारी किये जाएंगे. जिसका मतलब ये है कि कंपनी द्वारा कुल 671,941,177 इक्विटी शेयर्स जारी किये जाएंगे. IREDA रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट्स बनाने वाली और संरक्षण परियोजनाओं को बढ़ावा देने, उन्हें विकसित करने और वित्तीय सहायता प्रदान करने के 36 सालों से अधिक के अनुभव वाला वित्तीय संस्थान है. यह कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट्स और उपकरण निर्माण के साथ-साथ ट्रांसमिशन जैसी अन्य गतिविधियों के लिए प्रोजेक्ट स्ट्रेटेजी से लेकर कमीशनिंग के बाद तक वित्तीय उत्पादों और संबंधित सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है.

भारत की सबसे अच्छी NBFC
यह भारत की सबसे अच्छी NBFC में से एक भी है. IREDA, IFSC एक्सचेंज पर लिस्टेड भारत की पहली ग्रीन मसाला बॉन्ड जारी करने वाली कंपनी भी है. IREDA भारत में DFIs और बहुपक्षीय कंपनियों से जलवायु की फाइनेंसिंग के लिए वैश्विक धन जुटाने वाले पहले वित्तीय संस्थानों में से भी एक है. 30 सितंबर 2023 तक भारत के 23 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों में भौगोलिक रूप से कंपनी का विविध पोर्टफोलियो है, और क्षेत्र के संदर्भ में इसकी भौगोलिक सीमा को अधिकतम करने के लिए इसकी शाखाएं मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, और भुवनेश्वर में चार रणनीतिक रूप से स्थित शाखाएं भी हैं.

क्या करती है कंपनी?
IREDA, RE और EEC परियोजनाओं को लोन देने के लिए अन्य गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी NBFCs को भी ऋण की सुविधा देती है. इसके अतिरिक्त, यह सरकारी संस्थाओं को लोन और RE आपूर्तिकर्ताओं, निर्माताओं, और ठेकेदारों के लिए फाइनेंसिंग योजनाओं की पेशकश भी करती है, जबकि कंपनी के गैर-फंड-आधारित उत्पादों में लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग, ऑर्डर उपकरणों पर भुगतान, और गारंटी सहायता योजनाएं जैसे साधन शामिल हैं. इसके अलावा यह RE क्षेत्र से संबंधित तकनीकी-वाणिज्यिक मुद्दों पर परामर्श सेवाएं भी देती है. 30 सितंबर 2023 तक, कंपनी के पास 475,144.8 मिलियन रुपये की बकाया राशि का एक विविध पोर्टफोलियो था.

कंपनी का प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष 2023 के लिए कंपनी की नेट इंटरेस्ट आय सालाना 11,280.44 मिलियन रुपये से बढ़कर 13,237.65 मिलियन रुपये पर पहुंच गई है. कंपनी का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022 में 6,335.28 मिलियन रुपये से हुआ करता था और वित्त वर्ष 2023 में यह 8,646.28 मिलियन रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी का CRAR वित्तीय वर्ष 2023 के लिए 18.82% हुआ करता था और 30 सितंबर 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के लिए यह 20.92% था. 30 सितंबर 2023 को समाप्त हुए छह महीनों के लिए नेट इंटरेस्ट आय 7,854.23 मिलियन रुपये थी, और टैक्स की कटौती के बाद कंपनी का प्रॉफिट 5,793.15 मिलियन रुपये था. इसी अवधि के लिए, IREDA ने कुल 47,445.03 मिलियन रुपये का लोन स्वीकृत किया है.
 
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: जीतने वाले के साथ-साथ हारने वालों पर भी होगी नोटों की बारिश!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

6 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

6 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

7 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

9 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें