होम / बिजनेस / IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस, जानिए क्यों

IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस, जानिए क्यों

IRCTC ने यात्रियों और अपने ग्राहकों के डेटा को मॉनेटाइज करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए एक टेंडर जारी किया था, इस टेंडर के आने के बाद काफी विवाद हुआ

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: IRCTC ने यात्रियों, मालभाड़ा ग्राहकों का डेटा मॉनेटाइज करके 1000 करोड़ रुपये जुटाने की अपनी योजना को वापस ले लिया है. जबसे IRCTC ने अपनी इस योजना का ऐलान किया था, तभी से निजता का मुद्दा गर्मा गया था

AGM में टेंडर वापस लेने का फैसला 
IRCTC ने यात्रियों और अपने ग्राहकों के डेटा को मॉनेटाइज करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए एक टेंडर जारी किया था, इस टेंडर के आने के बाद काफी विवाद हुआ और ये कहा गया कि  IRCTC ग्राहकों के डेटा बेचने की तैयारी कर रही है. आखिरकार शुक्रवार को IRCTC की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस योजना को वापस लेने का फैसला किया

संसदीय समिति को सूचित किया
डिजिटल डेटा मॉनेटाइजेशन के लिए एक सलाहकार की नियुक्ति के लिए टेंडर पर PTI की रिपोर्ट के बाद संसदीय पैनल ने IRCTC के अधिकारियों को तलब किया था. IRCTC के एमडी और चेयरपर्सन रजनी हसीजा अन्य अधिकारियों के साथ पैनल के सामने पेश हुईं. IRCTC ने सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी को इस बात से सूचित कर दिया कि अब वो अपना टेंडर वापस ले रही है. IRCTC की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "भारत सरकार द्वारा व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2018 को वापस लेने के कारण, 29 जुलाई, 2022 को IRCTC द्वारा जारी भारतीय रेलवे / IRCTC के डेटा मॉनेटाइजेशन के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए ई-निविदा वापस ले ली गई है." 

1000 करोड़ जुटाने की योजना थी
इसके पहले IRCTC ने ऐलान किया था कि वह एक सलाहकार नियुक्त करना चाहता है लंबी अवधि में मॉनेटाइज करने के लिए रेलवे यात्री के डेटा का अध्ययन करे. IRCTC के पास 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं, जिनमें से 7.5 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं. टेंडर डॉक्यूमेंट के मुतबिक, रेलवे के जिन डेटा का अध्ययन किया जाना था उसमें कई पब्लिक फेसिंग एप्लीकेशन जैसे 'नाम, आयु, मोबाइल नंबर, लिंग, पता, ई-मेल आईडी, यात्रा की श्रेणी, भुगतान मोड, लॉगिन या पासवर्ड जैसी जानकारियां शामिल होगी. इस स्कीम के जरिए IRCTC 1000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती थी.

 VIDEO: इंतजार खत्म! 7 सितंबर को उठेगा iPhone 14 से पर्दा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago