होम / बिजनेस / सरकार घटाने जा रही है IRCTC में भी अपनी हिस्सेदारी, फिक्स किया शेयर का प्राइस

सरकार घटाने जा रही है IRCTC में भी अपनी हिस्सेदारी, फिक्स किया शेयर का प्राइस

यह बिक्री गुरुवार और शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज पर की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा जारी सरकारी कंपनियों में विनिवेश की प्रक्रिया में एक बड़ी रेल कंपनी का नाम भी शामिल हो गया है. केंद्र सरकार अपने स्वामित्व वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) में पांच फीसदी हिस्सेदारी को ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी. यह बिक्री गुरुवार और शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज पर की जाएगी. 

इतने शेयर बेचे जाएंगे

इस पीएसयू कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि ओएफएस में 4,00,00,000 शेयर तक की पेशकश की जाएगी और इसके लिए फ्लोर प्राइस 680 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह बुधवार के बंद भाव 734.90 रुपये पर 7% से अधिक की छूट पर है.

रिटेल इंवेस्टर्स के लिए 10 फीसदी शेयर

OFS में पेश किए जाने वाले शेयरों की संख्या कंपनी की कुल इक्विटी शेयर पूंजी के 0.5% तक के पैड अप कैपिटल के बराबर हैं. सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ओएफएस गुरुवार को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि खुदरा निवेशक शुक्रवार को शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. OFS में न्यूनतम 25% शेयर म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों के लिए आरक्षित होंगे, जबकि 10% रिटेल इंवेस्टर्स के लिए अलग रखे जाएंगे.

इस समय आएगा ऑफर

आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा, '15 और 16 दिसंबर को यह ऑफर स्टॉक एक्सचेंजों की एक अलग विंडों पर रखा जाएगा. यह ऑफर दोनों दिन सुबह 9:15 बजे से शाम 3:30 बजे तक होगा. ओएफएस के दिशानिर्देशों के अनुसार, जो नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स गुरुवार को अपनी बोली रखेंगे और टी+1 डे तक अपनी बोली को जारी रखना चाहेंगे, तो उन्हें टी+1 डे तक अपनी बोली ले जाने और उसमें परिवर्तन करने की अनुमति होगी.'

खुदरा निवेशकों के लिए बोली का समय

खुदरा निवेशकों के लिए शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर एक अलग विडों में ट्रेडिंग आवर्स के दौरान ओएफएस आएगा, अर्थात खुदरा निवेशक 16 दिसंबर 2022 को सुबह 9:15 बजे से शाम 3:30 बजे तक ओएफएस के लिए बोली लगा सकेंगे.

केंद्र का 65 हजार करोड़ का लक्ष्य 

एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, गोल्डमैन सैक्स और जेएम वित्तीय ओएफएस संभाल रहे हैं. यह सरकार के विनिवेश लक्ष्य का हिस्सा है. केंद्र का लक्ष्य 2022-23 (अप्रैल-मार्च) में विनिवेश के जरिए 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का है.

VIDEO: कमाई में भले ही अडानी आगे, लेकिन लोगों की कमाई करवाने में अंबानी की ये कंपनी नंबर 1

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

6 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

7 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

10 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

10 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

11 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

6 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

7 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

10 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

6 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

9 hours ago