होम / बिजनेस / सुनिए सरकार, आम जनता के लिए महंगाई और बेरोजगारी ही है सबसे बड़ी टेंशन

सुनिए सरकार, आम जनता के लिए महंगाई और बेरोजगारी ही है सबसे बड़ी टेंशन

एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किए हुए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार के लिए महंगाई और बेरोजगारी (Inflation And Unemployment) भले ही कोई मुद्दा न हो, लेकिन आम जनता इनसे सबसे ज्यादा चिंतित है. एक सर्वे में यह सामने आया है कि देशवासी पहले नंबर पर महंगाई और दूसरे नंबर पर बेरोजगारी से परेशान हैं. सर्वे के मुताबिक, मार्च 2023 में महंगाई को लेकर 50 फीसदी और बेरोजगारी को लेकर 43 फीसदी लोग चिंतित हैं. हालांकि, फरवरी के मुकाबले ये आंकड़ा थोड़ा कम जरूर है, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी आम जनता के लिए मुद्दा बनी हुई हैं.

चढ़ती कीमतों ने किया परेशान
इप्सोस (Ipsos) के 'व्हाट वरीज द वर्ल्ड ग्लोबल मंथली सर्वे' के परिणाम बताते हैं कि मार्च 2023 में भी लोगों के लिए महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. लोग असमान छूती कीमतों से परेशान हैं और रोजगार की कमी उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है. फरवरी के सर्वेक्षण में 52 प्रतिशत लोगों ने महंगाई और 45 फीसदी ने बेरोजगारी को चिंता की मुख्य वजह बताया था.

इंडिया की टॉप 5 चिंताएं
इप्सोस इंडिया के सीईओ अमित अदारकर ने कहा कि हर महीने हम 'व्हाट वरीज द वर्ल्ड मंथली सर्वे' के माध्यम से न केवल भारत, दुनियाभर के सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जनता की राय जानते हैं. भारतीय नागरिकों की टॉप 5 चिंताएं- मुद्रास्फीति (50 प्रतिशत), बेरोजगारी (43 प्रतिशत), गरीबी एवं सामाजिक असमानता (25 प्रतिशत), वित्तीय एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार (24 प्रतिशत) और अपराध एवं हिंसा (22 प्रतिशत) हैं. वहीं, वैश्विक नागरिकों ने बताया कि वे मुद्रास्फीति (42 प्रतिशत), गरीबी एवं सामाजिक असमानता (31 प्रतिशत), अपराध एवं हिंसा (29 प्रतिशत), बेरोजगारी (28 प्रतिशत) और वित्तीय एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार (26 प्रतिशत) से सबसे अधिक चिंतित हैं.

देश को लेकर ये है नजरिया
अमित अदारकर ने कहा कि भारत और दुनिया के अन्य देशों से लोग लगभग एक समान चिंताओं से जूझ रहे हैं. कोरोना महामारी, वैश्विक आर्थिक मंदी और यूक्रेन युद्ध ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया है. इसके अलावा, मार्च में अप्रत्याशित बारिश और मानसून पर अल-नीनों के प्रभाव जैसी बातों ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है. सर्वे में शामिल 10 में 8 (58 फीसदी) भारतवासियों का यह भी मानना है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. सर्वे के दौरान उभरते सबसे आशावादी राष्ट्र में पहले नंबर पर इंडोनेशिया (83 प्रतिशत) उसके बाद सिंगापुर (82 प्रतिशत), मलेशिया (66 प्रतिशत) और भारत (58 प्रतिशत) रहा. फरवरी में भारत का स्कोर 61 फीसदी था और जनवरी में 65% यानी इस लिहाज से मार्च में भारत को आशावादी राष्ट मानने वालों की संख्या में कमी आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

17 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

17 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

17 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

19 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

1 hour ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

1 hour ago

लंबी पारी: श्रीपद शेंदे और तीन दशकों का वह सफर, जिसमें भारत ने भरोसेमंद ब्रांड बनते देखे

अगस्त में श्रीपद शेंदे अपने नेतृत्व के एक और वर्ष का जश्न मना रहे हैं. बैंकिंग, ब्रांडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी तक फैला उनका तीन दशकों का सफर भारत के वित्तीय सेवा उद्योग के उल्लेखनीय विकास को दर्शाता है.

1 hour ago

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने SCBA अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, के.के. वेणुगोपाल समेत दिग्गजों का मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

1 hour ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

17 hours ago