✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते रहेगी IPO की बहार, निवेशक रखें पैसा तैयार, बोली लगाने से पहले जानें डिटेल्स

इस हफ्ते रहेगी IPO की बहार, निवेशक रखें पैसा तैयार, बोली लगाने से पहले जानें डिटेल्स

इस सप्ताह आईपीओ की धमक मेनबोर्ड पर भी सुनाई देने जा रही है. आईपीओ के बाजार में मेनबोर्ड पर बीते 2 सप्ताह से गतिविधियां थमी हुई थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल आईपीओ ने घरेलू बाजार में धूम मचा रखी है. अभी तक 40 मेन बोर्ड और 143 SME IPO लॉन्च हो चुके हैं. ये हफ्ता भी घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह गतिविधियों के लिहाज से गर्म रहने वाला है. इस सप्ताह के दौरान बाजार में दनादन आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. आईपीओ के कैलेंडर के हिसाब से अगले 5 दिनों के दौरान कम से कम 10 कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं. उनके अलावा शेयर बाजार पर इस सप्ताह के दौरान 11 नए शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है. कौन सी कंपनियां IPO ला रही हैं और कौन सी लिस्ट होने वाली हैं, आइए जानते हैं...

इस हफ्ते लॉन्च होने वाले IPO

Bulkcorp IPO: 20.78 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 जुलाई को खुलकर 1 अगस्त को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 6 अगस्त को होगी. प्राइस बैंड 100-105 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है. 

Sathlokhar Synergys E&C Global IPO: यह 30 जुलाई को खुलेगा और 1 अगस्त को क्लोज होगा. कंपनी 92.93 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयर NSE SME पर 6 अगस्त को लिस्ट होंगे. प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है. 

Kizi Apparels IPO: 5.58 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 30 जुलाई को खुल रहा है. बोली 1 अगस्त तक लगाई जा सकेगी. शेयर BSE SME पर 6 अगस्त को लिस्ट होंगे. प्राइस बैंड 21 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 शेयर है.

Akums Drugs and Pharmaceuticals IPO: 30 जुलाई को खुल रहा 1,856.74 करोड़ रुपये का यह इश्यू 1 अगस्त को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 6 अगस्त को होगी. प्राइस बैंड 646-679 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 22 शेयर है.

Ashapura Logistics IPO: यह भी 30 जुलाई को खुलेगा और 1 अगस्त को बंद होगा. कंपनी 52.66 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. प्राइस बैंड 136-144 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है. शेयर NSE SME पर 6 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं.

Rajputana Industries IPO: 23.88 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 36-38 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है. IPO 30 जुलाई को खुलने वाला है और 1 अगस्त को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 6 अगस्त को होगी.

Utssav Cz Gold Jewels IPO: यह इश्यू 31 जुलाई को खुलेगा और 2 अगस्त को क्लोज होगा. कंपनी 69.50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. प्राइस बैंड 104-110 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है. शेयर NSE SME पर 7 अगस्त को लिस्ट होंगे.

Ceigall India IPO: यह 1 अगस्त को ओपन हो रहा है. इसके लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज की घोषणा अभी नहीं हुई है. बोली 5 अगस्त तक लगाई जा सकेगी. शेयर BSE और NSE पर 8 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं.

Dhariwalcorp IPO: यह इश्यू भी 1 अगस्त को खुल रहा है और 5 अगस्त को क्लोज होगा. शेयर NSE SME पर 8 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं. इस IPO के लिए भी अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज घोषित नहीं हुआ है.

OLA Electric IPO: इश्यू 2 अगस्त को खुलेगा और 6 अगस्त को बंद होगा. इस IPO में 5,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 8.49 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा. प्राइस बैंड और लॉट साइज की घोषणा होना अभी बाकी है. IPO क्लोज होने के बाद शेयर BSE और NSE पर 9 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं.

कौन सी कंपनियां होने वाली हैं लिस्ट

29 जुलाई को RNFI Services की लिस्टिंग NSE SME पर होगी. 30 जुलाई को VVIP Infratech की लिस्टिंग BSE SME पर और V.L.Infraprojects की लिस्टिंग NSE SME पर होगी. 31 जुलाई को NSE SME पर Manglam Infra And Engineering और Chetana Education के शेयर लिस्ट होंगे. 1 अगस्त को NSE SME पर Trom Industries और Aprameya Engineering के शेयर और BSE SME पर Clinitech Laboratory के शेयर लिस्ट होंगे. 2 अगस्त को NSE SME पर Esprit Stones और SA Tech Software India की लिस्टिंग होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

17 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago