✕

होम / बिजनेस / शुरुआती तौर पर 11% सबस्क्राइब हुआ देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी का IPO!

शुरुआती तौर पर 11% सबस्क्राइब हुआ देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी का IPO!

कल IPO जारी किया गया था और बोली लगाने के पहले ही दिन प्रतिभागियों ने 33.64 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी है. हाल ही में कंपनी ने अपना IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) जारी किया है और फिलहाल कंपनी के IPO को सबस्क्राइबर्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. 

कौन सा हिस्सा हुआ सबसे ज्यादा सबस्क्राइब?
कंपनी द्वारा 15 सितंबर यानी कल IPO जारी किया गया था और बोली लगाए जाने के पहले ही दिन प्रतिभागियों ने 33.64 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई थी. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा IPO के माध्यम से कुल 3.09 करोड़ शेयर जारी किए गए थे जिसका मतलब ये हुआ कि बोली लगाए जाने के पहले ही दिन इन्वेस्टर्स ने कंपनी के IPO को 11% सबस्क्राइब किया है. कंपनी के IPO को खरीदने में सबसे बड़ा योगदान रिटेल इन्वेस्टर्स का रहा. रिटेल इन्वेस्टर्स ने आवंटित किए गए हिस्से में से लगभग 55% हिस्से को सबस्क्राइब किया है. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा जारी किए गए शेयरों में से 10% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स को आवंटित किया गया था. 

IPO में किसका कितना हिस्सा?
HNIs यानी उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों के लिए IPO के कुल हिस्से का 15% हिस्सा आरक्षित करके रखा गया था और HNIs ने अपने लिए आरक्षित किये गए हिस्से में से 3% को सबस्क्राइब भी कर दिया है. दूसरी तरफ योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए इस IPO का सबसे बड़ा यानी लगभग 75% हिस्सा आरक्षित करके रखा गया था और माना जा रहा है कि फिलहाल इस हिस्से के लिए बोली लगाना शुरू नहीं किया गया है. इस IPO के माध्यम से कंपनी लगभग 775 करोड़ रूपए इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है. 

कहां इस्तेमाल होगा पैसा?
कंपनी ने IPO में जारी किए गए शेयरों के लिए 135 रूपए से लेकर 142 रूपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. आपको बता दें कि अपने IPO के जारी होने से ऐन पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स की मदद से 348.75 करोड़ की राशि भी इकठ्ठा की थी. इस IPO के माध्यम से इकठ्ठा हुआ पैसे में से 150 करोड़ रुपयों का इस्तेमाल कंपनी द्वारा रणनीतिक इन्वेस्टमेंट, अधिग्रहण और बिजनेस में वृद्धि करने के लिए किया जाएगा. 392 करोड़ रुपयों का इस्तेमाल कंपनी द्वारा कस्टमर्स की प्राप्ति, टेक्नोलॉजी और अन्य प्रकार की आर्गेनिक वृद्धि के लिए किया जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें: ‘Jawan’ ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, क्या 1000 करोड़ भी करेगी पार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा