होम / बिजनेस / लग्‍जरी होटल चलाने वाली कंपनी का आज खुल रहा है IPO, जानिए इसका GMP

लग्‍जरी होटल चलाने वाली कंपनी का आज खुल रहा है IPO, जानिए इसका GMP

कंपनी इस आईपीओ से जो रकम जुटाएगी उसके बड़े हिस्‍से से कर्ज चुकाने और कार्पोरेट निवेश करने की तैयारी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

होटल चलाने वाली नामी कंपनी जिसकी चेन में हयात होटल जैसा नाम शामिल है वो आज अपना आईपीओ लेकर आ रही है. 21फरवरी से खुलने वाले इस आईपीओ में 23 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए 1800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है.  

क्‍या है आईपीओ का प्राइस बैंड? 
जूनिपर होटल के आईपीओ का प्राइस बैंड 342 से 360 रुपये तक रखा गया है. इस आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्‍सा संस्‍थागत निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. वहीं रिटले निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत और गैर संस्‍थागत निवेशकों के लिए 15 प्रतिशत हिस्‍सा सुरक्षित रखा गया है. कंपनी इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई शेयर नहीं बेचेगी. कंपनी इस आईपीओ से जुटाए गए 1800 करोड़ रुपये में से 1500 करोड़ रुपये का इस्‍तेमाल कर्ज चुकाने और कार्पोरेट उद्देश्‍यों के लिए कर रही है. 

क्‍या है इस आईपीओ का जीएमपी?  
जूनिपर होटल के इस आईपीओ का अनलिस्‍टेड मार्केट में शेयर 8 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है. कंपनी के आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 26 फरवरी को किया जाएगा जबकि 28 फरवरी को शेयर बाजार में लिस्‍ट होंगे. जूनिपर होटल्‍स का मालिकाना हक सराफ होटल्‍स औ जूनिपर इन्‍वेसटमेंट और टू सीरिज होल्डिंग के पास है. Kfin Technology limited को कंपनी ने रजिस्‍ट्रार बनाया है.

आखिर कौन हैं कंपनी के एंकर निवेशक? 
जूनिपर होटल्‍स देश में लग्‍जरी किस्‍म के होटल चलाती है. कंपनी के मेट्रो सिटी दिल्‍ली, मुंबई के साथ रायपुर, लखनऊ,और अहमदाबाद में हैं. कंपनी के एंकर निवेशकों पर नजर डालें तो Schroder International, Camrignac Portfolio, The Prudential Assurance Company, Goldman Sachs और Societe Generale,Marshall Wace Investment Strategies, Natixis International Funds, HSBC Global Investment Funds, Nedgroup Investment Funds,  GAM Multistock, Fidelity Funds, और Government Pension Fund Global,  शामिल हैं. 

ये है पढ़ें: अपनी ही कंपनी से होगी Byju Ravindran की विदाई? इस दिन जुट रहे निवेशक
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

7 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

8 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

8 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

11 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

12 hours ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago