✕

होम / बिजनेस / बॉलीवुड स्टार्स के निवेश वाली कंपनी का आ रहा IPO, कई एक्टर्स ने लगाए हैं पैसे

बॉलीवुड स्टार्स के निवेश वाली कंपनी का आ रहा IPO, कई एक्टर्स ने लगाए हैं पैसे

एक कंपनी है जिसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलीब्रिटिज ने निवेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका आने वाला है. इस साल एक ऐसा आईपीओ आ रहा है जिसमें कई बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने निवेश किया हैं. यह आईपीओ- श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियलिटी का है. कंपनी ने इस संबंध में कुछ दिन पहले ही अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है. आइए इसके बारे में आपको डिटेल्स देते हैं.

DRHP में दी गई है ये जानकारी 

डीआरएचपी के अनुसार, अमिताभ बच्चन को आईपीओ से पहले 6.66 लाख शेयर अलॉट किए गए थे, जबकि शाहरुख खान के पारिवारिक ट्रस्ट के पास कंपनी के लगभग 6.75 लाख शेयर हैं. बाकि अन्य निवेशकों में ऋतिक रोशन शामिल हैं, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक में 70,000 शेयर खरीदे हैं. आशीष कचोलिया और कई सुपरस्टार निवेशकों द्वारा समर्थित श्री लोटस डेवलपर्स और रियल्टी लगभग 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ की योजना बना रही है.

कंपनी के बारे में अहम बातें 

कंपनी के अन्य निवेशकों में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, एकता कपूर, तुषार कपूर, जीतेंद्र, टाइगर श्रॉफ, राकेश रोशन, साजिद नाडियाडवाला और मनोज बाजपेयी समेत सहित बॉलीवुड भी शामिल हैं. श्री लोटस डेवलपर्स मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर का एक बड़ा नाम है. ये कंपनी सिर्फ रेसिडेंशियल लग्जरी बिल्डिंग्स नहीं बनाती है, बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हुई है. कंपनी आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग अपनी सहायक कंपनियों में निवेश करने, चल रही परियोजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए आंशिक रूप से विकास और निर्माण लागतों को वित्तपोषित करने के लिए करने की योजना बना रही है. इन उद्देश्यों के लिए लगभग 70 प्रतिशत धनराशि या 550 करोड़ रुपये अलॉट किए जाएंगे.

ये हैं कंपनी के प्रमोटर्स 

कंपनी के प्रमोटर, आनंद पंडित, रूपा आनंद पंडित और आश्का आनंद पंडित के पास फिलहाल प्री-आईपीओ पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 80.76 प्रतिशत हिस्सा है. आईपीओ इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू होगा, जिसका फेस वैल्यू 1 रुपये होगा और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल नहीं होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

21 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

19 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

21 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago