होम / बिजनेस / दिसंबर में 10 कंपनियों के IPO से आएगी बहार, जुटेंगे 20,000 करोड़ रुपये, जानिए पूरी डिटेल्स

दिसंबर में 10 कंपनियों के IPO से आएगी बहार, जुटेंगे 20,000 करोड़ रुपये, जानिए पूरी डिटेल्स

बैंक में पैसे रखकर तैयार रहें क्योंकि अगले महीने सब्सक्रिप्शन के लिए 10 नए आईपीओ खुलने वाले हैं. कंपनियों का कुल मिलाकर 20,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बैंक में पैसे रखकर तैयार रहें क्योंकि अगले महीने निवेशकों के लिए करीब 10 नए आईपीओ खुलने वाले हैं. दिसबंर 2024 में कम-से-कम 10 कंपनियां इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही हैं. मर्चेंट बैंकर (merchant bankers) के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि दिसंबर में विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart IPO) और ब्लैकस्टोन की डायमंड ग्रेडिंग कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड (International Gemmological Institute IPO) समेत 10 कंपनियां पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारी में हैं.

20,000 जुटाएगी कंपनियां

मर्चेंट बैंकर ने बताया कि इनमें एजुकेशन फोकस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज (Avanse Financial Services IPO), टीपीजी कैपिटल की साई लाइफ साइंसेज (Sai Life Sciences IPO), हास्पिटल चेन ऑपरेटर पारस हेल्थकेयर (Paras Healthcare IPO) और इनवेस्टमेंट बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स (DAM Capital Advisors IPO) भी शामिल हैं. इन कंपनियों का प्लान अपने आईपीओ के जरिए कुल 20,000 करोड़ रुपये जुटाने का है. ये आईपीओ विभिन्न सेक्टर और साइज के होंगे. इनमें फ्रेश इश्यू (Fress Issue) और ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस (OFS) दोनों शामिल हैं.

दिसंबर में ये IPO होंगे लॉन्च

विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart IPO)- लेटेस्ट ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रास्पेक्टस के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है. यह आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर समायत सर्विसेज एलएलपी (Samayat Services LLP) द्वारा ओएफएस होगी, जिसमें कोई फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं किया जाएगा. इसका मतलब है कि कंपनी के प्रमोटर अपने मौजूदा शेयर बेचने जा रहे हैं, न कि नए शेयर जारी करने जा रहे हैं.

जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (Gemmological Institute IPO)- जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट आईपीओ के जरिए 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है. आईपीओ दस्तावेजों से पता चलता है कि अपकमिंग इश्यू में 1,250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और ब्लैकस्टोन अफिलिएटेड प्रमोटर बीसीपी एशिया दो टॉपको पीटीई लिमिटेड (BCP Asia II TopCo Pte Ltd) द्वारा 2,750 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल होगा.

अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज (Avanse Financial Services IPO)- अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ से 3,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है. इसमें 1,000 करोड़ रुपये तक फ्रेश इश्यू और 2,500 करोड़ रुपये तक का ओएफएस शामिल है. आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी अपने व्यवसाय को बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में करेगी. ओलिव वाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड द्वारा प्रवर्तित  प्राइवेट इक्विटी मेजर वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) की सहयोगी कंपनी ओलिव वाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (Olive Vine Investment Ltd) द्वारा प्रमोटेड कंपनी ने भविष्य की जरूरतों के लिए अपनी पूंजी बढ़ाने के लिए धन जुटाने की योजना बनाई है.

इसके अलावा अगले महीने में तीन और कंपनियां आईपीओ लाने वाली हैं. जिनमें सुरक्षा डायग्नोस्टिक, ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग शामिल हैं. ये कंपनियां अपने पब्लिक इश्यू के माध्यम से पूंजी जुटाने की कोशिश करेंगी.

इस साल अब तक 75 आईपीओ हो चुके हैं लॉन्च

इस साल हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस सहित 75 कंपनियां पहले ही मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कुल मिलाकर लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं. यह पूरे 2023 में इस मार्ग के जरिये 57 कंपनियों द्वारा जुटाई गई 49,436 करोड़ रुपये की राशि से कहीं अधिक है. आगे की ओर रुख किया जाए, तो आने वाले महीनों में 30 से अधिक आईपीओ आने की उम्मीद है. पिछले 5 वित्त वर्ष में आईपीओ निवेशकों ने महत्वपूर्ण लाभ कमाया है. त्रिवेश ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच 236 आईपीओ लाए गए थे. इनमें लिस्टिंग के दिन औसतन 27 फीसदी का लाभ हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

20 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

22 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

22 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

23 hours ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

20 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

22 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

22 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

23 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago