✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते गुलजार रहेगा आईपीओ का बाजार, 4 कंपनियों में दांव लगाने का है मौका

इस हफ्ते गुलजार रहेगा आईपीओ का बाजार, 4 कंपनियों में दांव लगाने का है मौका

इस हफ्ते मार्केट पर कई आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद होगा. साथ ही कई आईपीओ की लिस्टिंग होने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

8 जुलाई से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में हलचल कम रहेगी. इसकी वजह है कि केवल 1 नया IPO खुलने वाला है और यह SME सेगमेंट का है. नए सप्ताह में पहले से खुले 3 इश्यू में पैसा लगाने का मौका रहेगा. ये तीनों IPO, SME सेगमेंट के हैं. शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात करें तो अगले सप्ताह 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने जा रहे हैं. इनमें से दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं. किन कंपनियों के IPO ओपन हो रहे हैं और कौन शेयर बाजार में शुरुआत कर रहा है, आइए जानते हैं...

सहज सोलर आईपीओ (Sahaj Solar IPO)

इस कंपनी का आईपीओ 11 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है. आप इसमें 15 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं. इस 52.56 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 171 से 180 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 29.2 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है. 

अंबे लैबोरेट्रीज (Ambey Laboratories)

इस कंपनी का आईपीओ 4 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जो कि 8 जुलाई को बंद होने वाला है. इस 44.68 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 65 से 68 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 62.58 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है. साथ ही 3.12 लाख शेयर्स का ऑफर फॉर सेल भी होगा.

गणेश ग्रीन भारत (Ganesh Green Bharat)

इस कंपनी का आईपीओ 5 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जो कि 9 जुलाई को बंद होगा. इस 125.23 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 181 से 190 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 65.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है.

एफवा इंफ्रा एंड रिसर्च (Effwa Infra and Research)

इस कंपनी का आईपीओ 5 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जो कि 9 जुलाई को बंद होगा. इस 51.27 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये के बीच रखा गया है. इस आईपीओ में कंपनी 53.17 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने वाली है. साथ ही 9.36 लाख शेयर्स का ऑफर फॉर सेल भी होगा.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग 

इस हफ्ते बीएसई और एनएसई पर 10 जुलाई को एमक्योर फार्मा के आईपीओ (Emcure Pharmaceuticals IPO) की लिस्टिंग होने जा रही है. इसके अलावा बंसल वायर आईपीओ (Bansal Wire IPO) की लिस्टिंग 10 जुलाई, अंबे लैबोरेट्रीज की 11 जुलाई, गणेश ग्रीन भारत आईपीओ (Ganesh Green Bharat IPO) की 12 जुलाई और एफवा इंफ्रा की लिस्टिंग 12 जुलाई को होने वाली है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.