होम / बिजनेस / Syrma SGS Tech का धमाका! ये हैं वे IPO जिन्होंने पहले दिन ही डबल कर दिए पैसे

Syrma SGS Tech का धमाका! ये हैं वे IPO जिन्होंने पहले दिन ही डबल कर दिए पैसे

इस IPO का इश्यू प्राइस 163 रुपये था, पर जब इसके शेयर बाजार में लिस्ट हुए तो लिस्टिंग डे पर 604 रुपये पर बंद हुए. निवेशकों को पहले दिन ही 270 प्रतिशत का रिटर्न मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: बहुत दिनों बाद स्टॉक मार्केट में किसी IPO की मजबूत लिस्टिंग हुई.  Syrma SGS Tech के आईपीओ की शेयर मार्केट में लिस्टिंग होते ही धमाल मच गया. शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने तक इस कंपनी के शेयर ने 41.14 फीसदी का रिटर्न दिया. लिस्टिंग डे पर इस कंपनी का शेयर 310.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ. आने वाले समय में IPO मार्केट के लिए ये गुड न्यूज है.  हालांकि, पिछले डेढ़ साल में कुछ ऐसे शेयर भी रहे हैं, जिन्होंने लिस्टिंग डे पर 100 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिए. आइए, जानते हैं इनके बारे में...

100 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न देने वाले IPO

Sigachi Industries
Sigachi Industries IPO की शेयर बाजार में 15 नवंबर, 2021 को लिस्टिंग हुई थी. इस IPO का इश्यू प्राइस 163 रुपये था, पर जब इसके शेयर बाजार में लिस्ट हुए तो लिस्टिंग डे पर 604 रुपये पर बंद हुए. निवेशकों को पहले दिन ही 270 प्रतिशत का रिटर्न मिला. वर्तमान में इसके एक शेयर की कीमत 272.15 रुपये है.

Latent View Analytics
23 नवंबर 2021 को जब Latent View Analytics के IPO शेयर बाजार में लिस्ट हुए तो धमाल मच गया. इस IPO का इश्यू प्राइस 197 रुपये था, पर लिस्टिंग डे पर इसका भाव 488.60 रुपये पर बंद हुआ. पहले दिन ही इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 148 प्रतिशत का रिटर्न दिया. अभी इसके एक शेयर की कीमत 373.85 रुपये है.

Paras Defence
Paras Defence के IPO की लिस्टिंग शेयर बाजार में 1 अक्टूबर, 2021 को हुई थी. इस IPO का इश्यू प्राइस 175 रुपये था. जब इस कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग हुई तो पहले दिन ही 499 रुपये के भाव पर बंद हुआ. लिस्टिंग डे पर ही इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 185 प्रतिशत का रिटर्न दिया. आज इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 642.60 रुपये है.

Tatva Chin Pharma Chem
29 जुलाई, 2021 को Tatva Chin Pharma Chem के IPO की लिस्टिंग शेयर बाजार में हुई. इस IPO का इश्यू प्राइस 1083 रुपये था. जब यह शेयर बाजार में लिस्ट हुआ तो पहले दिन 2310 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसने लिस्टिंग डे पर ही अपने निवेशकों को 113 फीसदी का रिटर्न दिया. अभी इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 2422.55 रुपये है.

G R Infraprojects
G R Infraprojects के IPO की लिस्टिंग शेयर बाजार में 19 जुलाई, 2021 को हुई थी. इस IPO का इश्यू प्राइस 837 रुपये था, पर जब यह शेयर बाजार पर लिस्ट हुआ तो पहले कारोबारी दिन 1747 रुपये के भाव पर बंद हुआ. लिस्टिंग डे पर इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 109 फीसदी का रिटर्न दिया. आज इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 1394.25 रुपये है.

Indigo Paints
Indigo Paints आज भी निवेशकों की नजर में रहता है. इस कंपनी का IPO 2 फरवरी, 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. इस IPO का इश्यू प्राइस 1490 रुपये था. पहले कारोबारी दिन इस कंपनी का शेयर 3119 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसने लिस्टिंग डे पर अपने निवेशकों को 109 प्रतिशत रिटर्न दिया. आज इसके एक शेयर की कीमत 1670.40 रुपये है.

VIDEO : कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago