✕

होम / बिजनेस / हफ्ते के अंतिम दिन निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ शेयर मार्केट

हफ्ते के अंतिम दिन निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ शेयर मार्केट

शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 452.38 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आज शानदार वीकली क्लोजिंग हुई है. सेंसेक्स-निफ्टी जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 622 अंक ऊपर था तो निफ्टी 186 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. इस हफ्ते की सुस्ती को धता बताते हुए आज बाजार नया रिकॉर्ड हाई बनाकर तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी ने आज 24,592 का रिकॉर्ड स्तर छुआ. सेंसेक्स ने भी आज 80,893 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. क्लोजिंग में निफ्टी 186 अंक चढ़कर 24,502 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 622 अंक चढ़कर 80,519 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 8 अंक चढ़कर 52,278 पर बंद हुआ.

रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार

हफ्ते के आखिरी सेशन में बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा. निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में खरीदारी दिखी. सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी दिखीह. बाजार में TCS ने जोश भरने का काम किया था. मिडकैप और निफ्टी बैंक में मुनाफावसूली देखने को मिली.TCS के नतीजों के बाद IT शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी IT इंडेक्स करीब 4.5% चढ़ा. जबकि, रियल्टी, ऑटो और पावर शेयरों में दबाव रहा.

सबसे ज्यादा चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के कारोबार में आईटी स्टॉक्स में बड़ी तेजी देखने को मिली है. जिसमें TCS 6.68 फीसदी, Infosys 3.57 फीसदी, HCL Technologies 3.20 फीसदी, Tech Mahindra 3.19 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. इसके अलावा Axis Bank 1.62 फीसदी, Reliance 0.96 फीसदी, Bajaj Finance 0.78 फीसदी, HUL 0.47 फीसदी, SBI 0.36 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है. गिरने वाले शेयरों में Maruti 1 फीसदी, Asian Paints 0.79 फीसदी, Kotak Mahindra Bank 0.77 फीसदी, ICICI Bank 0.56 फीसदी, टाइटन 0.55 फीसदी, Bharti Airtel 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के कारोबार आईटी स्टॉक्स में तेजी के चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स 1690 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है. इसके अलावा एफएमसीजी, मीडिया, एनर्जी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं. जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल्स, रियल एस्टेट और ऑटो स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में आज भी तेजी रही. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 तेजी के साथ और 10 गिरकर बंद हुए. जबकि बीएसई पर लिस्टेड 4036 शेयरों में 1687 तेजी के साथ और 2248 गिरावट के साथ क्लोज हुए.

निवेशकों की दौलत में 1.18 लाख करोड़ का इजाफा

आज के ट्रेड में भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते मार्केट कैपिटलाइजेशन में उछाल देखने को मिला है. एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 अप्रैल 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,51,20,853.89 करोड़ रुपये था. आज यानी 12 अप्रैल 2024 को दिन भर का कारोबार खत्म होने पर यह 4,52,38,877.00 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज 1,18,023.11 करोड़ रुपये बढ़ गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.