होम / बिजनेस / HCL Tech के तिमाही नतीजों से निवेशक निराश, शेयर में गिरी भारी गिरावट!

HCL Tech के तिमाही नतीजों से निवेशक निराश, शेयर में गिरी भारी गिरावट!

HCL Tech के शेयर आज 1936.10 रुपये पर खुले और खबर लिखने के दौरान सुबह 11 बजे तक 1,812.60 रुपये के निचले स्तर तक गिर गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एचसीएल टेक (HCL Tech) के तीमाही नतीजों से निवेशक मायूस नजर आ रहे हैं. मंगलवार यानी 14 जनवरी, 2025 को शुरुआती कारोबार में ही यह शेयर 8 प्रतिशत से अधिक टूटकर 1624.50 रुपये पर आ गया है. हालांकि, सेंसेक्स में 358 अंकों की तेजी है. एचसीएल टेक के शेयर आज 1936.10 रुपये पर खुले और 11,812.60 रुपये के आज के निचले स्तर तक गिर गए. खबर लिखने के दौरान शेयर 8.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,812.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. बता दें एचसीएल टेक्नोलॉजी ने सोमवार को इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तीमाही के नतीजे जारी किए, जिसके बाद अगले ही दिन कंपनी के शेयर में भारी गिरावट दिखने को मिल रही है. तो आइए कंपनी के तिमाही नतीजों पर एक नजर डालते है?

कैसा रहा कंपनी का तिमाही रिजल्ट?

कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में 5.54 प्रतिशत बढ़कर 4,591 करोड़ रुपये रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एचसीएल टेक के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार ने मांग और सोच-विचारकर किए जाने वाले खर्च में सुधार की उम्मीद जताई और रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाया है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में उसे 4,350 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

रेवेन्यू में 3.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी
एचसीएल टेक ने वृद्धि अनुमान के निचले स्तर को बढ़ाकर 4.5 से पांच प्रतिशत कर दिया, जो पहले 3.5 से 5.0 प्रतिशत था. कंपनी की परिचालन आय दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 5.07 प्रतिशत बढ़कर 29,890 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 28,446 करोड़ रुपये थी. तिमाही आधार पर लाभ में 8.4 प्रतिशत और रेवेन्यू में 3.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई. विजयकुमार ने कहा कि वृद्धि सभी व्यावसायिक खंडों के बेहतर प्रदर्शन का नतीजा है. उन्होंने कहा है कि एआई बिजनेस और कर्मचारियों को सशक्त बनाने के साथ, हम परिवर्तनकारी भविष्य के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. हम सेवाओं और सॉफ्टवेयर पेशकश में अपने एआई-आधारित प्रस्तावों की बढ़ती मांग देख रहे हैं.

यहां से आया सबसे ज्यादा रेवेन्य

त्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान नये सौदों की बुकिंग 2.1 अरब डॉलर रही. कंपनी के आईटी और व्यापार खंड का रेवेन्यू में सबसे अधिक 71.8 प्रतिशत योगदान रहा. इसके बाद इंजीनियरिंग और आर एंड डी (अनुसंधान एवं विकास) का स्थान रहा. एचसीएल सॉफ्टवेयर कारोबार स्थिर मुद्रा में तिमाही आधार पर 18.7 प्रतिशत बढ़ा. हालांकि सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत घट गया. सीईओ ने कहा है कि अमेरिका और यूरोप दोनों क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि हुई है. ऑर्डर पाइपलाइन अब तक के उच्चतम स्तर पर है. उन्होंने कहा उनका मानना है कि 2025 में ग्राहक अपने आईटी निवेश को बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.

मार्च तिमाही में होगी 1000 कर्मचारियों की नियुक्ति
सुंदरराजन ने कहा कि एचसीएलटेक ने तिमाही के दौरान 2,134 कर्मचारियों की नियुक्ति की। इससे कर्मचारियों की कुल संख्या 2,20,755 हो गई। मार्च तिमाही के दौरान 1,000 कर्मचारी और नियुक्त किये जाएंगे. उन्होंने नियुक्ति के मोर्चे पर कहा कि कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 में अधिक नियुक्तियां करने की उम्मीद है. हालांकि उन्होंने संख्या नहीं बताई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

16 minutes ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

16 minutes ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago