✕

होम / बिजनेस / Mamata Machinery IPO की लिस्टिंग से मालामाल हुए निवेशक, 147% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Mamata Machinery IPO की लिस्टिंग से मालामाल हुए निवेशक, 147% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के बाद कंपनी की विजिबिलिटी और ब्रैंड इमेज चमकाने के लिए किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ममता मशीनरी (Mamata Machinery Ltd.) के IPO में पैसा लगाने वाले मालामाल हो गए हैं. शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 243 रुपये के इश्यू प्राइस से 146.9% प्रीमियम के साथ 600 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए हैं. वहीं BSE पर कंपनी के शेयर 146.9% प्रीमियम के साथ 600 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए.

23 दिसंबर को क्लोज हुए ममता मशीनरी के IPO को गैर-संस्थागत निवेशकों (Non Institutional Investors) की बंपर मांग के बीच 194.95 गुना सब्सक्राइब हुआ. IPO में 179.4 करोड़ रुपये का OFS शामिल था. IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के बाद कंपनी की विजिबिलिटी और ब्रैंड इमेज चमकाने के लिए किया जाएगा. इससे देश में पब्लिक मार्केट के लिए अपने शेयर खोलने के साथ-साथ उनके शेयरहोल्डर्स को लिक्विडिटी भी मिलेगी.

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹53.6 करोड़

कंपनी ने IPO के खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 53.6 करोड़ रुपये जुटाए. एक्सचेंज फाइलिंग कंपनी ने बताया कि इसने 3P इंडिया इक्विटी फंड्स 1, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, विनरो कमर्शियल (इंडिया) और अर्थ AIF सहित सात एंकर निवेशकों को 243 रुपये/शेयर के हिसाब से लगभग 22 लाख शेयर आवंटित किए हैं. बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट इस इश्यू की लीडिंग बुकरनर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इस ऑफर के लिए रजिस्ट्रार है.

कंपनी का बिजनेस

ममता मशीनरी ने 1989 में बैग बनाने वाली मशीनों के मैन्युफैक्चरर के रूप में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया. ये सीधे कंज्यूमर ब्रैंड्स को पैकेजिंग मशीनरी बेचती है, जो FMCG, फूड-बेवरेजेज इंडस्ट्री को आपूर्ति करती है और बैग, पाउच बनाने वाली मशीनें कन्वर्टर्स और सर्विस सेवा प्रोवाइडर्स को बेचती है.

कंपनी अपनी मशीनों को वेगा और विन ब्रैंड नाम से बेचती है. इसके कुछ बड़े ग्राहकों में बालाजी वेफर्स (Balaji Wafers Pvt.), चिताले फूड्स (Chitale Foods), गिट्स फूड प्रोडक्ट्स (Gits Food Products Pvt.) और हर्षे इंडिया प्राइवेट (Hershey India Pvt.) जेसे नाम शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago