✕

होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार में बहार की खुशी को दोगुना कर सकता है आज इन शेयरों में निवेश! 

Stock Market: बाजार में बहार की खुशी को दोगुना कर सकता है आज इन शेयरों में निवेश! 

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के दिन अच्छे चल रहे हैं. बाजार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार में बहार आई हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार छलांग लगा रहे हैं. बुधवार को भी दोनों इंडेक्स नई ऊंचाई पर पहुंच गए. वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेत, घरेलू स्तर पर अच्छी खरीदारी और विदेशी निवेशकों का फिर से भारतीय बाजार पर भरोसा दिखाने के चलते हमारा शेयर मार्केट मजबूत होता जा रहा है. कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 620.73 अंक चढ़कर 78,674.25 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 147.50 अंकों की तेजी के साथ 23,868.80 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है और कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकती हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Reliance Industries के साथ-साथ Pidilite Industries, Indus Towers  और Havells India में तेजी का रुख दर्शाया है. इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. वहीं, बाजार की चाल की बात करें, तो आज भी उसमें तेजी देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें - मार्केट एक्सपर्ट Sanjiv Bhasin मुश्किल में, SEBI ने इस मामले में शुरू की जांच!

इनमें आ सकती है गिरावट
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. अडानी समूह की कंपनी Ambuja Cements और ACC के साथ-साथ Five-Star Business Finance, DCM Shriram, Mankind Pharma एवं Happiest Minds में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि, ये बात अलग है कि कल Happiest Mind को छोड़कर बाकी सभी शेयरों में तेजी आई थी. Mankind Pharma के शेयर 0.93% चढ़कर 2,148 रुपए पर पहुंच गए थे. DCM Shriram में 1% की तेजी आई. Five-Star Business Finance भी करीब एक प्रतिशत की मजबूती हासिल करने में कामयाब रहा. इसी तरह,  Ambuja Cements और ACC भी बढ़त के साथ बंद हुए. 

इन पर बनाए रखें नजर 
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Vodafone Idea, CESC, ABB Power, Titagarh Wagons, GRSE, Affle (India) और Raymond का नाम शामिल है. वोडाफोन आइडिया के शेयर कल करीब 5 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18.04 रुपए पर पहुंच गए थे. यह शेयर बीते 5 दिनों में 8.41% चढ़ चुका है. Raymond के लिए भी कल का दिन शानदार रहा. कंपनी का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 3,009 रुपए पर बंद हुआ. Titagarh Wagons के निवेशकों की झोली भी कल भर गई. कंपनी के शेयर 11.18% की मजबूती हासिल करने में कामयाब रहे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

5 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

2 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

5 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

5 hours ago