✕

होम / बिजनेस / डीएसपी म्यूचुअल फंड एक नई योजना की लॉन्च, जानें कब खुलेगा ऑफर?

डीएसपी म्यूचुअल फंड एक नई योजना की लॉन्च, जानें कब खुलेगा ऑफर?

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने DSP, S&P, BSE लिक्विड रेट ETF के लॉन्च की घोषणा की है. डीएसपी म्यूचुअल फंड के पास 35 लाख से अधिक निवेशकों के धन प्रबंधन की जिम्मेदारी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक नई योजना लॉन्च की है. इससे आपके मार्जिन खाते में बेकार पड़े पैसों का सही जगह उपयोग हो जाएगा. डीएसपी बीएलआर ईटीएफ जोकि एसएंडपी बीएसई लिक्विड रेट इंडेक्स की प्रतिकृति/ट्रैकिंग करने वाली एक ओपन-एंडेड योजना है. यह फंड निवेशकों को पर्याप्त लिक्विडिटी और कम रिस्क के साथ आसान धन प्रबंधन प्रदान करता है. यह योजना उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जिनके मार्जिन खाते में पैसा बेकार पड़ा हुआ है, जिस पर कोई रिटर्न नहीं मिलता है. 

बेकार पड़े रुपयों को करें निवेश
डीएसपी बीएलआर ईटीएफ की इकाईयों में पैसा लगाने से उन्हें अतिरिक्त रिटर्न अर्जित करने में मदद मिल सकती है. यह योजना 1D मैच्योरिटी वाले ओवरनाइट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करती है. डीएसपी एसएंडपी बीएसई लिक्विड रेट इंडेक्स में आम तौर पर रातोंरात बाजार में कम जोखिम वाली प्रतिभूतियों में निवेश के कारण लोअर वोलेटाइल रिटर्न प्रोफाइल होती है. बेकार पड़े पैसे के बेहतर उपयोग और ब्रोकर के खाते में कोई रिटर्न नहीं मिलने के अलावा डीएसपी बीएलआर ईटीएफ का उपयोग ट्रेडिंग के लिए नकद समकक्ष मार्जिन के रूप में भी किया जा सकता है. 

आरबीआई और सेबी से अनुमोदित लो रिस्क इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश 
योजना का न्यूनतम 95 प्रतिशत और 100 प्रतिशत तक का निवेश लो रिस्क इंस्ट्रूमेंट्स जैसे ट्राई-पार्टी (Tri -Party) आरईपीओ (REPOs), सरकारी प्रतिभूतियों में रेपो (Repo in Government Securities), रिवर्स रेपो (Reverse Repos) सहित आरबीआई द्वारा प्रदान किए गए और सेबी द्वारा अनुमोदित किसी भी अन्य ओवरनाइट इंस्ट्रूमेंट्स में किया जाएगा.

 इतने समय के लिए खुलेगा फंड ऑफर
डीएसपी बीएलआर ईटीएफ में सदस्यता के लिए नया फंड ऑफर 15 मार्च 2024 को खुलेगा और 20 मार्च 2024 को बंद हो जाएगा. डीएसपी म्यूचुअल फंड पैसिव इन्वेस्टमेंट्स एंड प्रोडक्ट्स सीएफए हेड अनिल घेलानी ने बताया कि डीएसपी एसएंडपी बीएसई लिक्विड रेट ईटीएफ को निवेशकों के पैसे को हमेशा चालू रखने के लिए डिजाइन किया गया है और इसलिए यह स्टॉक एक्सचेंज पर बड़े रीटेल क्लाइंट्स, पीएमएस प्रोवाइडर्स, एफएंडओ ब्रोकरों, डायरेक्ट इक्विटी में निवेश करने वाले संस्थानों, एचएनआई और व्यापार करने वाले रीटेल निवेशकों के लिए एक उपयोगी उत्पाद बनाता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

18 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

18 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

21 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.