होम / बिजनेस / भारत में महंगे घरों का बढ़ा शौक, 2024 में ₹4754 करोड़ के बिके फ्लैट्स

भारत में महंगे घरों का बढ़ा शौक, 2024 में ₹4754 करोड़ के बिके फ्लैट्स

रियल एस्टेट सेक्टर बूम यानी देश की अर्थव्यवस्था में तेजी. जिस रफ्तार से भारत का रियल एस्टेट सेक्टर बढ़ रहा है वो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

2024 में देश के 7 बड़े शहरों में 59 अल्ट्रा-लग्जरी घर बेचे गए, जिनकी कीमत ₹40 करोड़ से ज्यादा थी. इनकी कुल बिक्री कीमत लगभग ₹4754 करोड़ रही. यह 2023 की तुलना में 17% ज्यादा है, जब 58 अल्ट्रा-लग्जरी घर ₹4063 करोड़ में बेचे गए थे. यह जानकारी अनारॉक की रिपोर्ट से सामने आई है. 

2024 में बेचे गए 59 घरों में से 53 अपार्टमेंट थे और सिर्फ 6 बंगले बिके. इन 59 घरों में से सबसे ज्यादा, 52 घर मुंबई में बेचे गए, जिनकी कीमत ₹40 करोड़ से ज्यादा थी, यह कुल बिक्री का 88% है. दिल्ली-एनसीआर में तीन घर बिके – दो गुड़गांव में और एक नई दिल्ली में, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी ₹40 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले दो-दो घर बिके.

रिपोर्ट के मुताबिक, 59 अल्ट्रा-लग्जरी घरों में से 17 घरों की कीमत ₹100 करोड़ से ज्यादा थी. इन 17 घरों की कुल कीमत ₹2344 करोड़ रही. मुंबई में बिके 52 घरों में से 16 की कीमत ₹100 करोड़ से ज्यादा थी. इनमें से 14 अपार्टमेंट थे (वर्ली, मलाबार हिल, और पाली हिल में) और 2 बंगले (कफ परेड और जेवीपीडी में). दिल्ली-एनसीआर में गुड़गांव में एक ₹100 करोड़ से ज्यादा कीमत वाला घर बिका.

अपार्टमेंट्स की पहली पसंद बने रहे अल्ट्रा-HNI

59 डील्स में से 53 अपार्टमेंट्स के लिए थीं, जबकि बाकी 6 बंगले थे. अनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, “HNI और UHNI इन शानदार घरों को अपनी जरूरतों, निवेश, या दोनों के लिए खरीद रहे हैं. यह एक खास बाजार ट्रेंड है, क्योंकि देशभर में घरों की कीमतें बढ़ रही हैं. इसकी वजह निर्माण लागत में इजाफा और खरीदारों की मजबूत मांग है. हालांकि 2023 के मुकाबले 2024 में सिर्फ एक डील ज्यादा हुई, लेकिन इस दौरान बिक्री के मूल्य में 17% की बढ़ोतरी हुई. प्रमुख ग्रेड ए डेवलपर्स अल्ट्रा-लक्जरी प्रॉपर्टीज की मांग को देखते हुए ऐसे घरों की पेशकश बढ़ा रहे हैं.”  

अल्ट्रा-लक्ज़री हाउसिंग के आंकड़े इस प्रकार हैं- 

कोविड-19 महामारी के बाद से लक्ज़री और अल्ट्रा-लक्ज़री घरों की मांग में भारी इज़ाफा हुआ है, जो अब भी जारी है. 2022, 2023 और 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, देश के 7 बड़े शहरों में कुल 130 अल्ट्रा-लक्ज़री घरों की डील्स हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹9,987 करोड़ रही. 

2022 में घरों की मांग

•    13 अल्ट्रा-लक्ज़री घरों की डील्स हुईं, जिनकी कीमत लगभग ₹1,170 करोड़ थी. 
•    इनमें से 10 अपार्टमेंट्स और 3 बंगले थे.
•    मुंबई में 11 डील्स हुईं, जबकि बाकी 2 दिल्ली-एनसीआर में हुईं.  
•    2022 में बाकी 5 बड़े शहरों में इतनी बड़ी डील्स नहीं हुईं.
•    13 घरों में से कम से कम 9 की कीमत ₹100-150 करोड़ के बीच थी, और ये सभी मुंबई में थे.

2023 में घरों की मांग

•    58 अल्ट्रा-लक्ज़री घर (₹40 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले) बिके, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹4,063 करोड़ थी.  
•    मुंबई में अकेले 53 डील्स हुईं, जो ₹40 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले घरों की कुल डील्स का 91% थीं.  
•    दिल्ली-एनसीआर में 4 अल्ट्रा-लक्ज़री घर बिके – 2 अपार्टमेंट्स गुड़गांव में और 2 बंगले नई दिल्ली में.
•    हैदराबाद में ₹40 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले एक घर की डील हुई.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

7 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

7 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

9 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

7 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

5 hours ago