होम / बिजनेस / Inox Wind को मिला 279 मेगावाट का ऑर्डर, सीईओ ने कही ये बात
Inox Wind को मिला 279 मेगावाट का ऑर्डर, सीईओ ने कही ये बात
आईनॉक्स विंड लिमिटेड के सीईओ कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि हम उस ग्राहक से मिले इस ऑर्डर को लेकर उत्साहित हैं, जिसके साथ हमारा पुराना रिश्ता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
देश की लीडिंग विंड एनर्जी सल्यूशन प्रोवाइडर आईनॉक्स विंड लिमिटेड (Inox Wind Limited-IWL) को एक बड़े C&I प्लेयर से 279 मेगावाट का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर IWL के नवीनतम 3 मेगावाट विंड टरबाइन जेनरेटर (WTGs) के लिए है, और इसमें 180 मेगावाट के लिए सीमित दायरे वाले ईपीसी और 99 मेगावाट के लिए एंड-टू-एंड टर्नकी निष्पादन के साथ उपकरण की आपूर्ति शामिल है. इसके अतिरिक्त, आईनॉक्स विंड कमीशनिंग के बाद मल्टी-ईयर ऑपरेशन और रखरखाव (O&M) सेवाएं भी प्रदान करेगी.
यहां स्थापित होंगे WTGs
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इस परियोजना को जून 2025 तक क्रियान्वित किया जाएगा, जिसमें राजस्थान और गुजरात में WTGs स्थापित किए जाएंगे. यह रिपीट ऑर्डर एक बड़े C&I ग्राहक से है, जिसके लिए आईनॉक्स विंड अब तक 325 मेगावाट के ऑर्डर निष्पादित कर चुकी है. इस मौके पर आईनॉक्स विंड के सीईओ कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि हम उस ग्राहक से मिले इस ऑर्डर को लेकर उत्साहित हैं, जिसके साथ हमारा पुराना रिश्ता है. यह ऑर्डर एंड-टू-एंड टर्नकी विंड प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ प्योर-प्ले इक्विपमेंट सप्लाई में आईनॉक्स विंड की मजबूत क्षमताओं को उजागर करता है. उन्होंने आगे कहा कि यह रिपीट ऑर्डर एक मजबूत भागीदार के रूप में हमारी क्षमताओं और साख का प्रमाण है. मेरा मानना है कि यह ऑर्डर और साथ ही हमारी मजबूत ऑर्डर इनफ्लो पाइपलाइन वित्त वर्ष 2025 और उसके बाद निष्पादन और लाभप्रदता में पर्याप्त वृद्धि हासिल करने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है.
ये भी पढ़ें - Air India के बेड़े में शामिल हुआ Bharat का पहला AIRBUS A350 एयरक्राफ्ट
INOXGFL समूह का है हिस्सा
कंपनी की बात करें, तो आईनॉक्स विंड लिमिटेड (IWL) देश की अग्रणी पवन ऊर्जा समाधान प्रदाता है, जो आईपीपी, यूटिलिटीज, पीएसयू और कॉर्पोरेट इन्वेस्टर्स को सेवा प्रदान करती है. IWL 7 बिलियन डॉलर वाले INOXGFL समूह का हिस्सा है. यह समूह की नौ दशकों से अधिक की विरासत को संभाले हुए है और मुख्य रूप से दो बिजनेस वर्टिकल्स पर केंद्रित है - रसायन और नवीकरणीय ऊर्जा. IWL गुजरात, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में चार अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्रों के साथ एनर्जी मार्केट में एक पूरी तरह से इंटीग्रेटेड प्लेयर है, जहां ब्लेड, ट्यूबलर टावर्स, साथ ही हब और नैकेल्स का निर्माण किया जाता है.
टैग्स