✕

होम / बिजनेस / इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली रफ्तार, कैबिनेट ने ₹20,668 करोड़ की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी

इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली रफ्तार, कैबिनेट ने ₹20,668 करोड़ की दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी

पीएम गतिशक्ति योजना के तहत इन प्रोजेक्ट्स से क्षेत्रीय विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे आने वाले वर्षों में इन राज्यों की आर्थिक तस्वीर और मजबूत होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

केंद्र सरकार ने नए साल की शुरुआत में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 20,668 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे महाराष्ट्र और ओडिशा को सीधा लाभ मिलेगा. बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी. इन परियोजनाओं के तहत महाराष्ट्र में नासिक–सोलापुर–अक्कलकोट कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जबकि ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग 326 को चौड़ा किया जाएगा. सरकार का कहना है कि ये दोनों परियोजनाएं पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत एकीकृत परिवहन ढांचे को मजबूत करेंगी.

महाराष्ट्र को मिली सबसे बड़ी सौगात

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महाराष्ट्र में बनने वाले नासिक–सोलापुर–अक्कलकोट कॉरिडोर के लिए 19,142 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. यह परियोजना नासिक, अहिल्यानगर और सोलापुर जैसे प्रमुख क्षेत्रीय शहरों को कर्नूल से जोड़ेगी. यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे, आगरा–मुंबई कॉरिडोर और समृद्धि महामार्ग से भी जुड़ेगा, जिससे लंबी दूरी की कनेक्टिविटी आसान होगी.

कई शहरों और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा कॉरिडोर

नासिक से अक्कलकोट तक बनने वाला यह नया कॉरिडोर वधावन पोर्ट इंटरचेंज के पास दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इसके अलावा यह नासिक में एनएच-60 और पंगरी के पास समृद्धि महामार्ग से कनेक्ट होगा. इससे पश्चिमी तट से पूर्वी तट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा.

यात्रा का समय 17 घंटे तक होगा कम

सरकारी बयान के अनुसार यह छह-लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर हाई-स्पीड ट्रैफिक के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी औसत गति 60 किमी प्रति घंटा और डिजाइन गति 100 किमी प्रति घंटा होगी. इस परियोजना के पूरा होने से कुल यात्रा समय करीब 17 घंटे कम हो जाएगा, जो मौजूदा समय की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत की कमी है. साथ ही दूरी भी करीब 201 किमी घटेगी.

आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

यह हाई-स्पीड कॉरिडोर न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएगा बल्कि भीड़भाड़ और परिचालन लागत को भी कम करेगा. सरकार का मानना है कि इससे नासिक, अहिल्यानगर, धाराशिव और सोलापुर जिलों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

ओडिशा में एनएच-326 को किया जाएगा चौड़ा

दूसरी परियोजना ओडिशा से जुड़ी है, जहां एनएच-326 को चौड़ा करने के लिए 1,526 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. यह कॉरिडोर गजपति, रायगढ़ और कोरापुट जिलों से होकर गुजरेगा और मोहना, रायगढ़, लक्ष्मीपुर और कोरापुट जैसे अहम शहरों को जोड़ेगा.

आंध्र प्रदेश से बढ़ेगा संपर्क

एनएच-326 के चौड़ीकरण से ओडिशा के भीतर राज्य स्तरीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इसके साथ ही इस राजमार्ग के दक्षिणी छोर के जरिए आंध्र प्रदेश के साथ अंतरराज्यीय संपर्क भी मजबूत होगा. परियोजना की कुल पूंजी लागत 1,526.21 करोड़ रुपये है, जिसमें 966.79 करोड़ रुपये सिविल निर्माण पर खर्च किए जाएंगे.

इन दोनों परियोजनाओं से साफ है कि केंद्र सरकार का फोकस कनेक्टिविटी सुधारने और आर्थिक विकास को तेज करने पर है. सड़क नेटवर्क के विस्तार से न सिर्फ यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

14 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

17 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

14 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

14 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago