✕

होम / बिजनेस / टैक्स रिफंड से भरेगी Infosys की झोली, खबर आम होते ही झूमे कंपनी के शेयर

टैक्स रिफंड से भरेगी Infosys की झोली, खबर आम होते ही झूमे कंपनी के शेयर

आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी Infosys के शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट्स की नजर है. एक्सपर्ट्स ने 2000 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसे खरीदने की सलाह दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटी सेक्टर की कंपनी इंफोसिस (Infosys) को इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) से भारी टैक्स रिफंड मिलाने वाला है. इस बीच सोमवार को कंपनी के शेयर ने उछाल मारी है. बता दें कि 6 फरवरी को यह शेयर 1,731 रुपये पर पहुंच गया था. यह शेयर के 52 वीक का हाई है. वहीं, टैक्स रिफंड मिलने की खबर के बाद एक्सपर्ट्स ने इसके शेयर को 2000 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरदीने की सलाह दी है. 

कितना मिल रहा रिफंड?
इंफोसिस के अनुसार उन्हें 6329 करोड़ रुपये रिफंड मिलने की उम्मीद है. यह रिफंड वित्त वर्ष 2007-08 से 2018-19 तक का है. हालांकि इसमें वित्त वर्ष 2016-17 का रिफंड नहीं है. वहीं, आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इंफोसिस को 2763 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भी भेजा है. इसके अलावा कंपनी को असेसमेंट ईयर 2011-12 के लिए ब्याज सहित 4 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड ऑर्डर भी मिला है. 

शेयर पर कितना पड़ेगा रिफंड का असर ?
इंफोसिस 18 अप्रैल 2024 को अपने मार्च तिमाही के नतीजे दाखिल करने वाली है. ऐसे में एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रिफंड का असर कंपनी के तिमाही के नतीजों पर देखने को मिल सकता है. इसके शेयर में काफी उछाल आ सकता है. इफोसिस को सहायक कंपनियों के लिए भी कुल 277 करोड़ रुपये के असेसमेंट ऑर्डर मिले हैं. 

दिसंबर तिमाही में कितना था प्रोफिट?
इंफोसिस के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो, 31 दिसंबर 2023 तक कंपनी में प्रमोटरों की 14.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि एफआईआई (Foreign institutional investors) के पास 33.7 प्रतिशत, डीआईआई (Domestic Institutional Investors) के पास 35.37 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 39610 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की थी, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही से 1.34 प्रतिशत अधिक है. इंफोसिस को दिसंबर तिमाही में 6113 करोड़ रुपये का प्रोफिट हुआ था.    

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लेके बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

1 day ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

1 day ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

1 day ago

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, ₹24,500 के पार पहुंचे वायदा भाव; आगे भी तेजी के आसार

हल्दी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिन किसानों ने अपनी उपज का भंडारण कर रखा है, वे आगे और ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में फिलहाल बिक्री से बच रहे हैं. इससे बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित रह सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

11 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago