✕

होम / बिजनेस / Infosys ने जारी किए नतीजे, Q2 में हुआ ₹6506 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

Infosys ने जारी किए नतीजे, Q2 में हुआ ₹6506 करोड़ का मुनाफा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

इंफोसिस ने 21 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 29 अक्टूबर फिक्स किया है और इसे शेयरहोल्डर्स के खाते में अगले महीने 8 नवंबर तक क्रेडिट कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही मिली-जुली रही. आईटी कंपनी को सितंबर तिमाही में 6,506 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ जो मार्केट की उम्मीदों से कम रही. सितंबर तिमाही में कंपनी 40,986 करोड़ रुपये के रेवेन्यू भी हासिल हुआ. इसके अलावा कंपनी डिविडेंड का भी ऐलान किया है. शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड मिलेगा. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गया है. 

Infosys के तिमाही नतीजे

तिमाही आधार पर यानि कारोबारी साल 2024-25 की अप्रैल जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2024-25 की जुलाई सितंबर तिमाही में मुनाफा 6,368 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,506 करोड़ रुपये हो गया है. तिमाही आधार पर यानि कारोबारी साल 2024-25 की अप्रैल जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2024-25 की जुलाई सितंबर तिमाही में आय 39,315 करोड़ रुपये से बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हो गई है. EBITA 8,288 करोड़ से बढ़कर 8,649 करोड़ रुपये हो गई है. EBIT मार्जिन बिना बदलाव के 21.1% पर रहे है. Q2 CC रेवेन्यू 3.1% पर है.

Infosys की गाइडेंस

FY25 में 3.75-4.50% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान दिया है. कंपनी ने गाइडेंस बढ़ाई है. इससे पहले आमदनी की ग्रोथ 3 फीसदी से 4 फीसदी दी थी. वहीं, अब ये ग्रोथ बढ़ाकर 3.75 फीसदी 4.5 फीसदी कर दी है. Infosys का कहना है कि Operating margin गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं है. ये 20%-22% पर बरकरार है. IT कंपनियां अपने नतीजों के साथ ही गाइडेंस भी जारी करती हैं. गाइडेंस यानी कंपनी अगली तिमाही और साल में कितनी ग्रोथ का अनुमान लगा रही है. गाइडेंस लक्ष्य हासिल करने का अच्छा ट्रेक रिकॉर्ड रखने वाली कंपनी निवेश के लिए बेहतर है.

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

इंफोसिस के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है. पिछले साल 1 नवंबर 2023 को यह 1352.00 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है. इस निचले स्तर से 11 महीने में यह करीब 47 फीसदी उछलकर पिछले महीने 15 अक्टूबर 2024 को 1990.90 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है. इस रिकॉर्ड हाई से फिलहाल यह करीब 1.07 फीसदी डाउनसाइड है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

9 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

15 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.