✕

होम / बिजनेस / एक नोटिस ने बढ़ा दिया Infosys का सिरदर्द, जेब से निकल सकते हैं 32,000 करोड़ रुपए!

एक नोटिस ने बढ़ा दिया Infosys का सिरदर्द, जेब से निकल सकते हैं 32,000 करोड़ रुपए!

आईटी कंपनी इंफोसिस को कथित टैक्स चोरी के मामले में GST से नोटिस मिला है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसने कुछ गलत नहीं किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) की जेब ढीली होने वाली है. कथित टैक्स चोरी के मामले में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस ने कंपनी को नोटिस भेजा है. इंफोसिस पर 32,000 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप है. यदि कंपनी को कहीं से भी कोई राहत नहीं मिली, तो उसे इतनी भारी-भरकम राशि का भुगतान करना पड़ सकता है जो उसके लिए बहुत बड़ा झटका होगा. 

टैक्स का ये है आधार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित टैक्स चोरी का ये मामला जुलाई 2017 से 2021-2022 तक का है. इंफोसिस पर आरोप है कि उसने अपनी विदेशी शाखाओं से सेवाएं प्राप्त की, लेकिन उन पर 32,403 करोड़ रुपए के टैक्स का भुगतान नहीं किया. टैक्स डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि  इंफोसिस भारत बाहर मौजूद शाखाओं से मिली सप्लाई के आधार पर रिवर्स चार्ज मेकेनिज्म के तहत टैक्स का भुगतान करने के लिए बाध्य है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया है. गौरतलब है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में रिवर्स चार्ज मेकेनिज्म एक ऐसा सिस्टम है, जहां आपूर्तिकर्ता के बजाए गुड्स या सर्विसेज हासिल करने वाले को टैक्स देना पड़ता है.

इंफोसिस ने दिया जवाब 
वहीं, इंफोसिस का कहना है कि नियमों के मुताबिक, ऐसे खर्चों पर GST लागू नहीं होता है. कंपनी ने यह भी कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार भारतीय यूनिट को विदेशी शाखाओं की ओर से दी जाने वाली सेवाएं जीएसटी के अधीन नहीं हैं. कंपनी ने आगे कहा कि हमने अपने सभी जीएसटी बकाया का भुगतान कर दिया है और इस मामले में केंद्र एवं राज्य के नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं.

क्या शेयर पर पड़ेगा असर?
इस अपडेट का असर इंफोसिस के शेयरों पर आज देखने को मिल सकता है. कल कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे. बुधवार को यह 0.43% लुढ़ककर 1,869 रुपए पर पहुंच गए. हालांकि, बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 2.80% का उछाल आया है. इस साल अब तक Infosys का शेयर 20.48% और पिछले एक साल में 36.90% का रिटर्न दे चुका है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,903 रुपए है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago