✕

होम / बिजनेस / Infosys कर्मचारियों की हो गई मौज, कंपनी ने दिया 90% तक का बोनस! ये रही वजह

Infosys कर्मचारियों की हो गई मौज, कंपनी ने दिया 90% तक का बोनस! ये रही वजह

बोनस का लाभ मुख्य रूप से डिलीवरी और बिक्री इकाइयों में मध्य और मीड लेवल के कर्मचारियों को मिलेगा , जो इंफोसिस के 3.15 लाख कर्मचारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं. इस कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर में खत्म होने वाली दूसरी तिमाही में कंपनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अपने कर्मचारियों के लिए 90 प्रतिशत बोनस देने का ऐलान किया है.

चुनिंदा कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बोनस का लाभ डिलीवरी और सेल्स यूनिट में मीडियम और जूनियर लेवल के कर्मचारियों को ही दिया जाने वाला है. बताया जा रहा है कि ये संख्या बेंगलुरु हेडक्वार्टर वाली सॉफ्टवेयर कंपनी के 3.15 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा हैं. इंफोसिस ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में ये कहा है कि कंपनी नवंबर महीने की सैलरी के साथ ही बोनस भी क्रेडिट करने वाली है. हालांकि किसी को भी समान बोनस राशि नहीं मिलने वाली है, इन कर्मचारियों को तिमाही के प्रदर्शन के आधार पर और कंपनी में उनके योगदान के अनुसार ही बोनस की राशि का भुगतान किया जाने वाला है.

Infosys ने जताया आभार

इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए लिखे गए ईमेल में लिखा है कि दूसरी तिमाही में कंपनी ने ज्यादा प्रॉफिट के साथ बेहतर प्रदर्शन भी किया है, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू मजबूत हो गई है. कंपनी की ये सफलता आपके अविश्वसनीय समर्पण, मार्जिन प्रदर्शन पर हमारे रणनीतिक फोकस का रिजल्ट हैं, आपकी प्रतिबद्धता हमारी कैपेसिटी के निर्माण और हमारे ग्राहकों को सुविधा देने में भी मदद कर रहे हैं. इसीलिए आपके सहयोग के लिए कंपनी आपकी आभारी है और आपका धन्यवाद करती है.

तिमाही कारोबार में बढ़त

इंफोसिस ने सितंबर में खत्म होने वाली तिमाही में लगातार दूसरी बार के तिमाही कारोबार में बढ़त हासिल कर ली है. सितंबर तिमाही में इसकी एकीकृत सैलरी सालाना आधार पर 4.7 फीसदी बढ़कर 6,506 करोड़ रुपये तक की बढ़त हासिल कर ली है, वहीं इस कंपनी की कुल कमाई में भी 5.1 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है और ये आंकड़ा 40,986 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि किस लेवल के कर्मचारियों को कितना बोनस भुगतान किया जाने वाला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

6 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

8 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

9 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

9 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

9 hours ago

बड़ी खबरें