होम / बिजनेस / Infosys के CEO सलिल पारेख ने वर्क फ्रॉम ऑफिस को लेकर कही ये नई बात

Infosys के CEO सलिल पारेख ने वर्क फ्रॉम ऑफिस को लेकर कही ये नई बात

 इंफोसिस ने अपने अमेरिका और कनाडा में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए घर से काम करना बंद कर दिया है और उन्‍हें 5 दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है. ये बात इसके कुछ सप्‍ताह के बाद सामने आई है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

कोरोना बीमारी के दौरान शुरू हुआ वर्क फ्रॉम होम का विकल्‍प अब धीरे-धीरे सभी कंपनियों में खत्‍म हो रहा है. इंफोसिस जैसी सॉफ्टवेयर कंपनी तो अपने कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आकर काम करने के लिए कह चुकी हैं. लेकिन इस बीच इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने एक नई बात कही है. उन्‍होंने कहा है कि उनके कई ग्राहक ये चाहते हैं कि उनके कर्मचारी ऑफिस आकर काम करें. इसे लेकर उनका कहना है कि उनके प्रोजेक्‍ट को ऑफिस से ही संभाला जा सकता है. वहीं कंपनी इस मामले में लचीलेपन की मांग कर रही हैं. 

कैसे सामने आया ये मामला 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की हालिया वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में एक शेयरधारक के सवाल का जवाब देते हुए, इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि इसके लिए अधिक सामाजिक पूंजी की आवश्यकता होगी, जिसमें लोगों को नई चीजें करने, प्रशिक्षण के लिए एक-दूसरे से जुड़ना होगा. उन्‍होंने कहा कि भविष्य में और भी बहुत कुछ करना पड़ सकता है. पारेख ने ये भी कहा कि हमारे पास कर्मचारियों के लिए एक लचीला दृष्टिकोण है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कर्मचारियों के पास घर से काम करने या ऑफिस आकर या दोनों जगह से काम करने की क्षमता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर कुछ केस में जहां ग्राहकों को टीम की आवश्यकता होती है तो हमारे पास कर्मचारी हैं जो परिसर के भीतर काम कर रहे हैं. सिर्फ सलिल पारेख ही नहीं इंफोसिस के सीएफओ नीलांजन रॉय ने भी पारेख के विचारों का समर्थन किया और कहा कि कंपनी लोगों को कुछ दिनों के लिए काम पर आने के लिए प्रोत्साहित करती है और रॉय के विचार में इससे कंपनी की सामाजिक पूंजी बढ़ती है.

अमेरिका और कनाडा में खत्‍म हो चुका है ये कल्‍चर 
सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ग्राहकों की ये मांग तब सामने आई है जब इन्फोसिस द्वारा अभी हाल ही में अपने अमेरिका और कनाडा कार्यालय में कर्मचारियों के लिए घर से काम खत्म करने का निर्णय लेने और उन्हें सप्ताह में पांच दिन कार्यालय से काम करने के लिए कहा गया है. हालाँकि, इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को सूचित किया कि यदि वे दूर से काम करना चाहते हैं तो उन्हें विशेष अनुमति लेनी होगी. यही नहीं कंपनी ने कर्मचारियों को दूरस्थ कार्य के संबंध में नई कार्य नीति का पालन नहीं करने पर संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में भी चेतावनी दी थी. हालाँकि, यह कार्य नीति कंपनी के भारत कार्यालयों पर लागू नहीं है.

भारत के लिए नहीं लागू हुई ये योजना 
वहीं अगर भारत की बात करें तो पिछले साल, इंफोसिस ने भारत में वर्क फ्रॉम होम और रिमोट वर्किंग से ऑफिस से काम करने के लिए तीन चरण की योजना पेश की थी. पहले चरण में कर्मचारियों को उनकी सुविधा के अनुसार सप्ताह में दो बार कार्यालय आने की अनुमति दी गई थी. दूसरे चरण में, कर्मचारियों को या तो एक अलग शाखा में स्थानांतरित होने या स्थानांतरण लेने का विकल्प प्रदान किया गया था. तीसरे चरण में, इन्फोसिस ने पिछले चरणों के फीडबैक के आधार पर एक हाइब्रिड-कार्य नीति का विकास किया था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

19 hours ago

टर्म प्लान की बढ़ती मांग, दिल्ली में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ का कारोबार 53.89% बढ़ा

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

19 hours ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

19 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago