✕

होम / बिजनेस / किसी जमाने में जिस Rediff की बोलती थी तूती, अब उसके बिकने की आई खबर 

किसी जमाने में जिस Rediff की बोलती थी तूती, अब उसके बिकने की आई खबर 

दिग्गज न्यूज़ वेबसाइट रेडिफ का सौदा हो गया है. एक फिनटेक फर्म ने इसमें 54 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

न्यूज़ और शॉपिंग वेबसाइट Rediff को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर इंफीबीम एवेन्यूज ने इस वेबसाइट में 25 करोड़ रुपए  में 54 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. किसी ज़माने में  Rediff की तूती बोलती थी. आज भी Rediff.com पर विजिट करने वालों की लंबी-चौड़ी तादाद है, लेकिन पहले इसका अलग ही जलवा था. 

इतने हैं मंथली विजिट
रेडिफ की वेबसाइट पर लगभग 55 मिलियन मंथली विजिटर हैं. Rediff.com के प्रेसिडेंट एवं सीईओ अजीत बालाकृष्णन ने कहा कि मुझे इस प्रतिष्ठित ब्रैंड और विरासत को इंफीबीम एवेन्यूज के विशाल मेहता को सौंपते हुए खुशी हो रही है. मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में Rediff का नया अवतार कंपनी को मजबूत करेगा. बता दें कि रेडिफ ऐसी पहली भारतीय इंटरनेट फर्म थी, जिसे 2020 में Nasdaq में लिस्ट किया गया था. इसकी स्थापना Ajit Balakrishnan ने 1996 में की थी. 

कायम नहीं रहा मुकाम
रेडिफ डॉट कॉम देश के न्यूज़, इनफार्मेशन, एंटरटेनमेंट और शॉपिंग वेबसाइट है. स्थापना के कुछ ही समय में इसने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था, लेकिन बाद में कड़ी प्रतियोगिता में यह अपने मुकाम को कायम नहीं रख पाई. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और न्यूयॉर्क ऑफिस वाली इस वेबसाइट को अब एक नया मालिक मिल गया है.  गांधीनगर मुख्यालय वाली Infibeam की स्थापना 2007 में विशाल मेहता ने की थी. 

शेयरों में आया उछाल
इस अधिग्रहण की खबर के बीच, Infibeam Avenues के शेयरों में कल अच्छी तेजी देखने को मिली. 4.87% की उछाल के साथ यह 32.49 रुपए पर बंद हुए. वहीं, कंपनी की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 59.49% बढ़कर 50.4 करोड़ रुपए हो गया है. पिछल वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 31.6 करोड़ था. इस दौरान, कंपनी ने ग्रॉस रिवेन्यु 1.40% की सालाना वृद्धि के साथ 752.8 करोड़ रुपए हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

11 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

11 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

12 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

6 hours ago