✕

होम / बिजनेस / IndusInd Bank के डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने दिया इस्तीफा, अकाउंटिंग की गड़बड़ी बनी वजह

IndusInd Bank के डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने दिया इस्तीफा, अकाउंटिंग की गड़बड़ी बनी वजह

खुराना ने बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि उनकी देखरेख में बैंक के मुनाफे और घाटे पर गलत हिसाब का बुरा असर पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IndusInd Bank के डिप्टी CEO और Whole Time Director अरुण खुराना ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा बैंक में उस अकाउंटिंग गड़बड़ी के बीच आया है, जिसमें 1,960 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है.

अरुण खुराना ने लेटर में क्या लिखा?

अरुण खुराना ने बोर्ड को लिखे अपने पत्र में कहा कि उनके देखरेख में कुछ गलतियां हुईं, जिससे बैंक के मुनाफे और घाटे (Profit and Loss Account) पर बुरा असर पड़ा. एक स्वतंत्र जांच में यह पाया गया कि खासकर शुरुआती समाप्ति (early termination) वाले ट्रेड्स में गलत तरीके से हिसाब किया गया, जिससे बैंक के वित्तीय नतीजे बिगड़े. अपने इस्तीफे में खुराना ने लिखा, “हाल की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को देखते हुए, जिनमें बैंक को डेरिवेटिव ट्रेड्स के गलत हिसाब के कारण नुकसान उठाना पड़ा है, मैं अपने पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं.”

क्या है गड़बड़ी का मामला?

बोर्ड ने 20 मार्च 2025 को एक पेशेवर कंपनी से जांच करवाई थी. इस जांच में सामने आया कि बैंक को 31 मार्च 2025 तक करीब 1960 करोड़ रुपये (लगभग 235 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ है. बैंक ने पहले ही 1 अप्रैल 2024 से आंतरिक डेरिवेटिव ट्रेडिंग बंद कर दी थी. यह मामला पहली बार 10 मार्च को सामने आया था, जब बैंक ने बताया था कि डेरिवेटिव्स में हुए घाटे से उसके नेट वर्थ का 2.35% तक नुकसान हो सकता है, जो लगभग 1600 करोड़ रुपये था. इस खबर के बाद बैंक के शेयरों की कीमत 900 रुपये से गिरकर 686 रुपये हो गई थी, यानी करीब 25% की गिरावट आई थी.

जिम्मेदार लोगों पर एक्शन

इसके बाद, बैंक ने PwC कंपनी को बुलाकर शुरुआती नुकसान का अंदाजा लगाने को कहा. फिर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रांट थॉर्नटन भारत को फॉरेंसिक जांच के लिए नियुक्त किया. रविवार को बैंक ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी इस गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और वरिष्ठ प्रबंधन (Senior Management) में बदलाव कर जिम्मेदारी और जवाबदेही को मजबूत किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 minute ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

50 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें