होम / बिजनेस / आसमान पर सफलता की नई इबारत लिखना चाहती है IndiGo, बनाया है ये बड़ा प्लान

आसमान पर सफलता की नई इबारत लिखना चाहती है IndiGo, बनाया है ये बड़ा प्लान

इंडिगो ने विस्तार की ऐसी योजना बनाई है कि हर हफ्ते उसके बेड़े में एक नया विमान शामिल होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने विस्तार की एक बड़ी योजना बनाई है. कंपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर अपना दायरा बढ़ाना चाहती है. इसलिए उसने ऐसी योजना तैयार की है कि आने वाले कुछ सालों तक हर हफ्ते उसके बेड़े में एक नया विमान शामिल होगा. एक रिपोर्ट में इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स (IndiGo CEO Pieter Elbers)के हवाले से बताया गया है कि एयरलाइन अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स के विस्तार के लिए प्रति सप्ताह एक नया विमान पेश करेगी.   

इतनी डिलीवरी लंबित 
इंडिगो ने पिछले साल पेरिस एयर शो में एयरबस के साथ 500 विमानों की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डील फाइनल की थी. इंडिगो के 334 विमानों के बेड़े में 176 A320neo शामिल हैं. एक इंटरव्यू में कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने बताया कि करीब 1000 डिलीवरी लंबित है. हम अगले कुछ सालों तक हर हफ्ते एक नए विमान की डिलीवरी की उम्मीद कर रहे हैं. जिसका मतलब है कि हमारे बेड़े में प्रति सप्ताह एक नया विमान शामिल होगा. वर्तमान में इंडिगो 500 से अधिक रूट्स पर 118 डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भर रही है. एल्बर्स ने आगे कहा कि हमने 86 घरेलू और 32 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के अपने नेटवर्क का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. हम अहमदाबाद जैसे शहरों को सिंगापुर और मध्य पूर्व जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ रहे हैं.

कैसी है वित्तीय सेहत?
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो इंडिगो के दिसंबर तिमाही नजीते शानदार रहे हैं. Q3FY24 में इंडिगो का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 110.7 प्रतिशत बढ़कर 2,998 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इंडिगो ने 1,422.6 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. इसी तरह, इस तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रिवेन्यु सालाना आधार पर 30.26 प्रतिशत बढ़कर 19,452 करोड़ रुपए रहा. इंडिगो ने तीसरी तिमाही में एयर टिकट बेचकर 17,157 करोड़ रुपए का रिवेन्यु अर्जित किया है. दूसरी तिमाही में इस एयरलाइन को 188.9 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था. 

कितना है मार्केट शेयर?
IndiGo रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है. दिसंबर 2023 के आंकड़े के अनुसार, इंडिगो का मार्केट शेयर 60.5 प्रतिशत है. वहीं, टाटा समूह की एयर इंडिया का 9.7%, विस्तारा का 9.1%, एयर एशिया का 7.1%, स्पाइसजेट का 5.5%, दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर का 4.2% और अन्य का 3.9 प्रतिशत है. इंडिगो को बीते कुछ समय में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इन सबके बावजूद भारतीय आसमान पर उसी का कब्जा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago