✕

होम / बिजनेस / अपने बेड़े को और बड़ा करना चाहती है IndiGo, इस कंपनी से फाइनल की डील

अपने बेड़े को और बड़ा करना चाहती है IndiGo, इस कंपनी से फाइनल की डील

भारतीय आकाश पर इस समय इंडिगो का कब्जा है. कंपनी सबसे ज्यादा मार्केट शेयर रखती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो (IndiGo) विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है. कंपनी अपना दायरा बढ़ाना चाहती है और इसके लिए उसने बीओसी एविएशन लिमिटेड के साथ एक डील फाइनल की है. इस डील के तहत इंडिगो में चार एयरबस A320NEO विमान शामिल होंगे. इंडिगो के पास फिलहाल सबसे ज्यादा मार्केट शेयर है, लेकिन टाटा समूह की एयर इंडिया (Air India) उसके लिए चुनौती बनी हुई है. इसलिए अपना ताज बचाए रखने के लिए कंपनी विस्तार पर फोकस कर रही है. 

बेड़े में शामिल हैं ये विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीओसी एविएशन लिमिटेड और इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के बीच एक डील हुई है, जिसके तहत इंडिगो को चार एयरबस A320NEO विमान सौंपे जाएंगे. इंडिगो के बेड़े में इस समय Airbus A320 CEO & NEO, A321 NEO और ATR 72-600 एयरक्राफ्ट हैं. A320 CEO की सीटिंग कैपेसिटी 180 है, जबकि A-320 NEO में 180 से 186, A321 में 222 से 232 और ATR में 78 यात्री सवार हो सकते हैं. जल्द ही इसमें चार नए एयरबस A320NEO भी शामिल हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें - क्या 1400 कर्मचारियों से रिश्ता तोड़ने जा रही है SpiceJet? आ गया जवाब

विमानों में लगा है ये इंजन
सिंगापुर मुख्यालय वाली बीओसी एविएशन लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि उसने इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (IndiGO) के साथ चार एयरबस A320NEO विमानों के लिए सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं. बीओसी एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक स्टीवन टाउनेंड ने कहा कि हमें यह डील फाइनल करने पर खुशी हो रही है. एयरबस A320NEO विमान CFM LEAP-1A इंजन द्वारा संचालित हैं. सभी को इसी साल डिलीवर कर दिया जाएगा. वहीं, इंडिगो के मुख्य विमान अधिग्रहण अधिकारी रियाज पीरमोहम्मद ने कहा कि हमने चार एयरबस A320NEO विमानों के लिए लीज समझौते के माध्यम से बीओसी एविएशन के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया है.

इतना है मार्केट शेयर
वर्तमान में इंडिगो 500 से अधिक रूट्स पर 118 डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भर रही है. अब कंपनी ने 86 घरेलू और 32 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के अपने नेटवर्क का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इंडिगो अहमदाबाद जैसे शहरों को सिंगापुर और मध्य पूर्व जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ रही है. IndiGo रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है. दिसंबर 2023 के आंकड़े के अनुसार, इंडिगो का मार्केट शेयर 60.5 प्रतिशत है. वहीं, टाटा समूह की एयर इंडिया का 9.7%, विस्तारा का 9.1%, एयर एशिया का 7.1%, स्पाइसजेट का 5.5%, दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर का 4.2% और अन्य का 3.9 प्रतिशत है. इंडिगो को बीते कुछ समय में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इन सबके बावजूद भारतीय आसमान पर उसी का कब्जा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago