होम / बिजनेस / IndiGo ने एक हाथ से देकर दूसरे हाथ से वसूल लिया, इस तरह महंगा किया सफर

IndiGo ने एक हाथ से देकर दूसरे हाथ से वसूल लिया, इस तरह महंगा किया सफर

इंडिगो ने सीट सिलेक्शन फीस में बड़ा बदलाव किया है, जिससे हवाई सफर महंगा हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने हाल ही में फ्यूल सरचार्ज को वापस लेकर हवाई सफर को कुछ सस्ता किया था. अब कंपनी ने सीट चार्ज को रिवाइज करके एक हाथ से देकर, दूसरे से वसूलने वाला काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडिगो ने सीट सिलेक्शन फीस में बड़ा बदलाव किया है. अब इंडिगो के 222 सीटों वाले A321 विमान की फ्रंट सीट में विंडो या आइल सीट पर यात्रा करने के लिए 2000 रुपए अतिरिक्त देने होंगे. जबकि उसी लाइन की मिडिल सीट के लिए 1500 रुपए फीस भरनी होगी.

सेकंड रो के लिए इतना है चार्ज
इंडिगो सेकंड और थर्ड रो की सभी सीटें के लिए शुल्क 400 रुपए रखा है.  इससे पहले, एयरलाइन ने 4 जनवरी को फ्यूल सरचार्ज हटाने की घोषणा की थी, जिससे हवाई सफर कुछ सस्ता हुआ था. बता दें कि अक्टूबर 2023 की शुरुआत से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते IndiGo ने फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया था. फ्यूल चार्ज के तौर पर 300 से लेकर 1000 रुपए तक वसूले जा रहे थे. इस भार से यात्रियों के मुक्त करने के चंद दिन बाद ही कंपनी ने सीट सिलेक्शन फीस में इजाफा कर दिया है. 

ये भी पढ़ें - मन में भावना लेकर संभावनाएं तलाशने Ayodhya आ रहे हैं ये दिग्गज कारोबारी 

फ्री सीट्स का विकल्प है मौजूद
इंडिगो की तरफ से कहा गया है कि कंपनी यात्रियों को पसंदीदा सीटों के लिए रिजर्वेशन का ऑप्शन देती है. इसके तहत यात्री विंडो सीट, आइल सीट या अतिरिक्त लेगरूम वाली सीट चुन सकते हैं. लेकिन यदि वो पसंदीदा सीट नहीं खरीदना चाहते, तो उपलब्ध फ्री सीट का चयन कर सकते हैं या उन्हें एयरपोर्ट पर चेक-इन के समय असाइन की गई सीट मिल जाएगी. इंडिगो के इस फैसले को उदाहरण से समझते हैं. मान लीजिए आपके शहर से आपकी डेस्टिनेशन का किराया 5000 रुपए है. यदि आप फ्रंट में विंडो या आइल सीट पर सफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए 2000 रुपए अतिरिक्त देने होंगे. यानी आपका किराया कुल 7000 रुपए हो जाएगा.

60 प्रतिशत मार्केट पर कब्जा
इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है. कंपनी के पास 320 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है. इंडिगो रोजाना 1800 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है. कंपनी एयरलाइन 81 डोमेस्टिक और 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को कवर करती है. इसका मार्केट शेयर लगभग 60 प्रतिशत है. इंडिगो में करीब 25000 कर्मचारी काम करते हैं. इसके दुनियाभर के 60 शहरों में ऑफिस हैं. बता दें कि Q2FY24 में इंडिगो को 188.9 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago