✕

होम / बिजनेस / Tata को चाहिए Haldiram’s, चुकाने होंगे इतने पैसे!

Tata को चाहिए Haldiram’s, चुकाने होंगे इतने पैसे!

अगर यह डील सफल हो जाती है तो Tata Group सीधे तौर पर मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल और Pepsico से मुकाबला करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंज्यूमर शाखा ने Haldiram’s को अपना बनाने की इच्छा जताई है, लेकिन इस डील की कीमत टाटा ग्रुप के लिए थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है. टाटा ग्रुप चाहता है कि वह Haldiram’s में कम से कम 51% की हिस्सेदारी खरीद ले और स्नैक्स बनाने वाली कंपनी Haldiram’s ने इस डील के लिए 10 बिलियन डॉलर्स की राशी की मांग की है. 

सीधा रिलायंस से होगा मुकाबला
अगर यह डील सफल हो जाती है तो मशहूर भारतीय टाटा ग्रुप (Tata Group) सीधे तौर पर एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल और पेप्सी (Pepsico) से मुकाबला करेगी. भारत में Haldiram’s को काफी पसंद किया जाता है और फिलहाल Haldiram’s, 10% की हिस्सेदारी के लिए बैन कैपिटल जैसी प्राइवेट इक्विटी फर्मों से भी बातचीत कर रहा है. आपको बता दें कि ब्रिटिश चाय कंपनी टेटली (Tetley) के मालिक भी टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स हैं और इसके साथ-साथ मशहूर कॉफी चेन स्टारबक्स (Starbucks) के साथ भी कंपनी ने पार्टनरशिप की है. टाटा (Tata Group) से Haldiram’s ने 10 बिलियन डॉलर्स की मांग की है और ये बात टाटा को थोड़ा परेशान कर रही है. आपको बता दें कि Haldiram’s की सालाना कमाई लगभग 1.5 बिलियन डॉलर्स है. 

Haldiram’s का इतिहास और महत्त्व
मार्केट में इस डील की बात पहुंचते ही टाटा कंज्यूमर के शेयरों में लगभग 4% की वृद्धि देखने को मिली थी. इस मामले के जानकार एक सूत्र ने बताया है कि टाटा कंज्यूमर्स Haldiram’s में 51% से ज्यादा का हिस्सा खरीदना चाहते हैं, लेकिन टाटा का मानना है कि यह कीमत बहुत ज्यादा है. Haldiram’s, एक परिवार द्वारा चलाया जाने वाला स्टोर है. आपको बता दें कि साल 1937 में Haldiram’s को खोजा गया था और तब इसे 10 रुपए में भुजिया बेचने के लिए जाना जाता है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 6.2 बिलियन डॉलर्स की कीमत वाली भारतीय स्नैक मार्केट में 13% हिस्सेदारी सिर्फ अकेले Haldiram’s की है. दूसरी तरफ पेप्सी (Pepsico) अपने Lay’s चिप्स के लिए जानी जाती है और भारतीय मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 13% की ही है. आपको बता दें कि सिंगापुर और अमेरिका जैसी विदेशी मार्केटों में भी Haldiram’s के स्नैक्स का उपभोग किया जाता है. Haldiram’s के पास लगभग 150 रेस्टोरेंट है जो क्षेत्रीय खाना, मिठाइयां और पश्चिमी खाना भी बेचते हैं. 
 

यह भी पढ़ें:  सावधान! 7 सितंबर को शेयर मार्केट से गायब होगा ये स्टॉक!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 day ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

1 day ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 day ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 day ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago