✕

होम / बिजनेस / दुनिया के कई देशों को पछाड़ भारत के शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, यहां पहुंचा वैल्‍यूएशन

दुनिया के कई देशों को पछाड़ भारत के शेयर बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, यहां पहुंचा वैल्‍यूएशन

जानकारों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य इमर्जिंग मार्केट्स के शेयरों से बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के लिए अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर तो अच्‍छी खबरें आती ही रहती हैं लेकिन इस बार उसके शेयर बाजार ने दुनिया के टॉप 10 देशों के बीच कमाल कर दिखाया है. भारतीय शेयर बाजार ने जून तिमाही में दुनिया के टॉप बाजारों में सबसे तेज ग्रोथ रेट दर्ज की है. जून तिमाही भारत के शेयर बाजार ने सबसे ज्‍यादा 13.8 प्रतिशत की ग्रोथ रेट दर्ज की है. इस छलांग के बाद भारतीय शेयर बाजार पांचवे नंबर पर आ गया है. जबकि कई शेयर बाजारों के लिए ये तिमाही उतनी अच्‍छी नहीं रही है. 

किस देश के बाजार ने दर्ज की कितनी ग्रोथ? 
अगर ओवरऑल मार्केट कैपिटेलाइजेशन के स्‍तर पर देखा जाए तो भारत की पोजीशन 5वे नंबर पर है. भारतीय शेयर बाजार ने जून तिमाही में 13.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. मौजूदा समय में भारत का कैपिटेलाइजेशन 5.03 ट्रिलियन है. इसी तरह सबसे बड़े इक्विटी बाजार अमेरिका के मार्केट कैप में 2.75 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. हांगकांग के बाजार में 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसी तरह यूनाइटेड किंगडम में 3.3 प्रतिशत और ताइवान के मार्केट कैप में 11 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है. 

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली एयरपोर्ट हादसे को लेकर L&T ने क्‍यों दी सफाई? आखिर क्‍या रही इसकी वजह?

इन देशों के मार्केट कैप में देखने को मिली गिरावट
एक ओर जहां भारत के साथ कई देश ऐसे हैं जिन्‍होंने ग्रोथ दर्ज की तो वहीं कई देश ऐसे भी हैं जिनके मार्केट कैप में गिरावट आई है. इनमें भारत के प्रतिद्वंदी चीन के शेयर बाजार की ग्रोथ में 5.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है. इससे चीन का मार्केट कैप गिरकर 8.6 ट्रिलियन हो गया है. जहां भारत पिछली 5 तिमाही से ग्रोथ दर्ज कर रहा है वहीं चीन गिरावट दर्ज कर रहा है. इसी तरह जापान के बाजार में 6.24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. यही नहीं फ्रांस के मार्केट कैप में 7.63 प्रतिशत, कनाडा के मार्केट कैप में 2.7 प्रतिशत और सउदी अरब के मार्केट कैप में 8.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. 

आगे भी बनी रहेगी यही रफ्तार 
अगर 2023 में भारत के मार्केट कैप की ग्रोथ की बात करें तो ये 26.17 प्रतिशत तक रही है. जानकार मान रहे हैं कि इसके पीछे भारत सरकार के प्रयास जिम्‍मेदार हैं. इसमें बैंक अपनी लोन रिकवरी को बेहतर कर रही हैं वहीं दूसरी ओर कंपनियों अपना घाटा कम कर रही हैं. अकेले जून महीने में भारत के सेंसेक्‍स और निफ्टी में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह दूसरे सभी पैरामीटर में बढ़ोतरी देखने को मिली है. जानकारों का कहना है कि सरकार अपने आर्थिक सुधार से लेकर ग्रोथ के प्रयासों को आगे भी जारी रखेगी और उसकी झलक बजट में दिखाई देगी. इसका भी असर देखने को मिलेगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.