✕

होम / बिजनेस / मैन्युफैक्चरिंग में भारत का बुलंद परचम : PMI ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, चीन को पछाड़ा

मैन्युफैक्चरिंग में भारत का बुलंद परचम : PMI ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, चीन को पछाड़ा

भारत की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री वैश्विक मंच पर तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. चीन पर निर्भरता घटाने की वैश्विक रणनीति के तहत भारत एक प्रमुख विकल्प के रूप में उभर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बीते तीन दिनों में दो अहम और सकारात्मक खबरें सामने आई हैं. पहली, देश की पहली तिमाही की GDP ग्रोथ के शानदार आंकड़े और दूसरी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ऐतिहासिक प्रदर्शन की रिपोर्ट है. दरअसल, HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) अगस्त 2025 में बढ़कर 59.3 पर पहुंच गया है, जो कि साल 2008 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. यह आंकड़ा न सिर्फ भारत की उत्पादन गतिविधियों की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि हाल ही में जारी चीन के मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई (49.4) से भी काफी आगे निकल गया है.

‘डेड इकोनॉमी’ के आरोपों को झटका

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत की अर्थव्यवस्था को "डेड इकोनॉमी" कहा था और उच्च टैरिफ लगाकर निशाना साधा था. लेकिन GDP और PMI जैसे ठोस आंकड़ों ने इन आरोपों को गलत साबित कर दिया है.

क्या होता है PMI और क्यों है यह खास

PMI यानी Purchasing Managers’ Index, एक ऐसा संकेतक है जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है. 50 से ऊपर का स्कोर बताता है कि गतिविधियां बढ़ रही हैं, जबकि 50 से नीचे का स्कोर गिरावट की ओर इशारा करता है. अगस्त का PMI यह दर्शाता है कि भारत में ऑपरेशनल कंडीशन्स में पिछले 17.5 सालों में सबसे तेज सुधार हुआ है. यह इंडेक्स S\&P Global द्वारा भारत के लगभग 400 मैन्युफैक्चरर्स से लिए गए सर्वे पर आधारित है.

प्रोडक्शन और नए ऑर्डर्स में तेजी

HSBC की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी के अनुसार, अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेज़ी से उत्पादन बढ़ा है. वहीं, नए ऑर्डर्स में भी जुलाई जैसी ही मजबूती रही, जो पिछले 57 महीनों में सबसे तेज रही है.

रोजगार में लगातार बढ़ोतरी, लेकिन रफ्तार धीमी

रिपोर्ट बताती है कि अगस्त में लगातार 18वें महीने रोजगार के अवसर बढ़े, हालांकि नवंबर 2024 के बाद सबसे कम रफ्तार पर. इससे संकेत मिलता है कि कंपनियां cautiously hiring कर रही हैं. इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही थी, जो पिछले पांच क्वार्टर्स में सबसे तेज है. यह संकेत है कि घरेलू मांग, सरकारी पूंजी निवेश और उत्पादन गतिविधियां सभी दिशा में मजबूत बनी हुई हैं.

चीन को कड़ी चुनौती

भारत का पीएमआई अब चीन जैसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. चीन का PMI जहां 49.3 से 49.4 तक ही पहुंच पाया, वहीं भारत का PMI 59.3 के स्तर पर चमक रहा है. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन का कहना है कि अमेरिका के साथ ट्रेड टेंशन अभी भी बना हुआ है और दूसरी तिमाही में इसका असर दिख सकता है. खासकर तब, जब अगस्त से भारतीय एक्सपोर्ट्स पर उच्च टैरिफ लागू हो चुके हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

9 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

10 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

11 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

17 hours ago