✕

होम / बिजनेस / बाजार गुलजार, हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में भी आया बड़ा उछाल; जानें क्या है ताजा हाल

बाजार गुलजार, हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में भी आया बड़ा उछाल; जानें क्या है ताजा हाल

बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए यह सप्ताह अच्छा रहा है. महाशिवरात्रि के मौके पर 8 मार्च को बाजार बंद था, इससे पहले यानी गुरुवार को मार्केट  तेजी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक 33.40 अंकों की बढ़त के साथ 74,119.39 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 19.50 अंकों के उछाल के साथ 22,493.55 पर पहुंच गया. बाजार से मिली इस खुशखबरी के साथ विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) के मोर्चे पर भी इस हफ्ते अच्छी खबर सामने आई है.   

यहां भी हुआ इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान हमारे विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में 6.55 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले 23 फरवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी इसमें 2.98 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से से जारी आंकड़ों के अनुसार, एक मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.55 अरब डॉलर की भारी बढ़त हुई है. इसी तरह, देश की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी बढ़ी हैं. 

Gold Reserves भी उछला
बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान FCAs में 6.043 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और यह 554.231 अरब डॉलर पहुंच गया है. बता दें कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. इसी तरह, हमारे स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) में भी बढ़ोतरी हुई है. इस सप्ताह गोल्ड रिजर्व 569 मिलियन बढ़कर 48.417 अरब डॉलर का हो गया है. RBI के आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी आई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 17 मिलियन डॉलर घट कर 18.18 अरब डॉलर रह गया है. 
डॉलर पहुंच गया है.

क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार का पर्याप्त संख्या में होना हर देश के लिए महत्वपूर्ण है. इसे देश की हेल्थ का मीटर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इसमें विदेशी करेंसीज, गोल्ड रिजर्व, ट्रेजरी बिल्स आदि आते हैं और इन्हें केंद्रीय बैंक या अन्य मौद्रिक संस्थाएं संभालती हैं. इन संस्थाओं का काम पेमेंट बैलेंस की निगरानी करना, मुद्रा की विदेशी विनिमय दर पर नजर रखना और वित्तीय बाजार स्थिरता बनाए रखना है.

आखिर क्या है इसका उद्देश्य?
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे पहला उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि रुपया तेजी से नीचे गिरता है या पूरी तरह से दिवालिया हो जाता है तो RBI के पास बैकअप फंड मौजूद हो. इसके साथ ही गिरते रुपए को संभालने के लिए आरबीआई भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर को बेच सकता है. जैसा कि पिछले साल जुलाई में RBI ने 39 अरब डॉलर की बिक्री की थी. हालांकि, इससे विदेशी मुद्रा भंडार में भी कमी आई थी. यदि किसी देश का विदेशी मुद्रा भंडार अच्छी स्थिति में है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि भी निखरती है, क्योंकि उस स्थिति में व्यापारिक देश अपने भुगतान के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.