✕

होम / बिजनेस / भारत में चरम गरीबी घटी दर घटकर 5.3% पर पहुंची, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में खुलासा

भारत में चरम गरीबी घटी दर घटकर 5.3% पर पहुंची, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में खुलासा

भारत में गरीबी घटाने की दिशा में यह रिपोर्ट एक सकारात्मक संकेत है, 2011 से 2023 के बीच 269 मिलियन लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में चरम गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है. वर्ल्ड बैंक (World Bank) द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2011-12 में जहां देश की 27.1% आबादी अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रही थी, वहीं यह आंकड़ा 2022-23 में घटकर मात्र 5.3% रह गया है. इस दौरान 26.9 करोड़ लोग वैश्विक गरीबी रेखा से ऊपर उठने में सफल रहे हैं.

ग्रामीण भारत ने निभाई बड़ी भूमिका

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गिरावट का बड़ा श्रेय ग्रामीण क्षेत्रों को जाता है. ग्रामीण भारत में चरम गरीबी की दर 18.4% से घटकर 2.8% पर आ गई, जबकि शहरी भारत में यह दर 10.7% से घटकर 1.1% रह गई.

आंकड़ों में गिरावट

USD 3.00 प्रतिदिन की गरीबी रेखा (2021 की क्रय शक्ति समता के अनुसार) को आधार मानते हुए, चरम गरीबों की संख्या 2011-12 में 34.44 करोड़ थी, जो 2022-23 में घटकर 7.52 करोड़ रह गई. वहीं, पुराने मापदंड USD 2.15 प्रतिदिन (2017 PPP) के अनुसार, 2022 में भारत की चरम गरीबी दर 2.3% रही, जो 2011 में 16.2% थी. इस आधार पर गरीबों की संख्या 20.59 करोड़ से घटकर 3.36 करोड़ हो गई.

पांच राज्यों ने दिखाई सबसे बड़ी प्रगति

वर्ल्ड बैंक के अनुसार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे पांच सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्यों ने 2011-12 में भारत के 65% चरम गरीबों को समेटा था. लेकिन ये ही राज्य कुल गरीबी में दो-तिहाई से अधिक की कमी के लिए जिम्मेदार भी रहे हैं.

सरकारी योजनाओं और आर्थिक विकास का असर

वर्ल्ड बैंक ने इस प्रगति का श्रेय आर्थिक विकास के साथ-साथ केंद्र सरकार की लक्षित कल्याणकारी योजनाओं को भी दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रमों ने आवास, स्वच्छ ईंधन, वित्तीय सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं तक गरीबों की पहुंच सुनिश्चित की है. साथ ही, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), डिजिटल बुनियादी ढांचे का विस्तार और ग्रामीण संपर्क परियोजनाएं भी इस बदलाव के बड़े कारक रहे हैं. इन पहलों से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से सहायता पहुंची है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

18 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

47 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago