✕

होम / बिजनेस / भारत का इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट Startup का इकोसिस्टम होगा मजबूत, 20 लाख नौकरियां होंगी पैदा

भारत का इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट Startup का इकोसिस्टम होगा मजबूत, 20 लाख नौकरियां होंगी पैदा

सरकार ने 2,000 से अधिक इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट स्टार्टअप का एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने में मदद करने की घोषणा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने 2,000 से अधिक इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट स्टार्टअप का एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने में मदद करने की घोषणा की. भारत का इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट सेक्टर 2034 तक 60 अरब डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है. इससे 20 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी. इसके लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने सोशल गेमिंग और इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म विंजो के साथ साझेदारी की है, जो 2,000 से अधिक स्टार्टअप, इनोवेटर्स और छात्रों के इकोसिस्टम के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगा और उन्हें मार्गदर्शन के साथ इंडस्ट्री इनसाइट्स और वैश्विक अवसरों तक पहुंच प्रदान करेगा.

20 लाख से अधिक नौकरियां होंगी पैदा 

यह पहल देश को इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने और 300 अरब डॉलर के ग्लोबल गेमिंग मार्केट में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने में काफी मदद करेगी. DPIIT के संयुक्त सचिव संजीव सिंह ने कहा, "एमओयू पेशेवरों को कोडिंग, एनीमेशन, गेम डिजाइन और डेवलपमेंट में अत्याधुनिक कौशल से लैस करके क्षेत्र में प्रतिभा अंतर को पाटने पर केंद्रित है."

WinZO के साथ साइन किया MoU

DPIIT-व‍िंजो की साझेदारी को हैकथॉन, वर्कशॉप, एक्सेलेरेटर प्रोग्राम और क्यूरेटेड पिच इवेंट के माध्यम से स्टार्टअप को बढ़ावा देकर इस क्षमता का उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है. दो वर्षों तक चलने वाले इस एमओयू का उद्देश्य इनोवेशन को बढ़ावा देकर कुशल प्रतिभा तैयार करना है. साथ ही वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर घरेलू इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट सेक्टर के विकास में तेजी लाना है.

DPIIT के निदेशक (स्टार्टअप इंडिया), डॉ. सुमित कुमार जारंगल ने कहा, यह पहल "उद्योग भागीदारों के साथ सहयोग करके उद्यमियों के लिए एक संपन्न इकोसिस्टम के निर्माण की हमारी प्रतिबद्धता" का एक प्रमाण है." विनजो की सह-संस्थापक सौम्या सिंह राठौड़ ने कहा, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और भविष्य के लिए तैयार बौद्धिक संपदा (आईपी) के निर्माण को बढ़ावा देकर, "हम इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट के एक नए युग की नींव रख रहे हैं."
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें