होम / बिजनेस / कमजोर पड़ती देश की विकास दर पूरा कर पाएगी कामगारों के सपने?

कमजोर पड़ती देश की विकास दर पूरा कर पाएगी कामगारों के सपने?

देश की विकास दर लगातार कमजोर पड़ रही है. ग्लोबल इकॉनमी की अनिश्चितताओं और बढ़ते इंटरेस्ट रेट्स की वजह से देश की इकॉनमी पर दबाव बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर यानि अक्टूबर से दिसम्बर के बीच भारत की विकास दर की रफ्तार धीमी हुई है. कमजोर पड़ती मांग और बढ़ते इंटरेस्ट रेट्स की वजह से भविष्य में इसके और ज्यादा धीमे पड़ने की उम्मीदें लगायी जा रही है. अप्रैल – मई क्वार्टर के दौरान जहां इकॉनमी में 13.5% की वृद्धि देखने को मिली थी, वहीं जुलाई – सितम्बर क्वार्टर के दौरान यह 6.3% की रफ्तार पर स्थिर हो गयी थी. इसी बीच भारत के केन्द्रीय बैंक, RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) की MPC (मोनेटरी पॉलिसी कमेटी) के अध्यक्ष जयंत वर्मा ने अपने बयान में कहा है, कि भारत की विकास दर बहुत कमजोर है और यह कामगारों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती. 
MPC कमेटी के अध्यक्ष RBI गवर्नर शक्तिकांत दास हैं और यह कमेटी इन्फ्लेशन से निपटने के लिए आवश्यक पॉलिसी रेट यानी रेपो-रेट में बदलाव के लिए काम करती है. जयंत ने अपने बयान में आगे बताया, कि भारत में साल 2022-2023 के बीच उन्हें इन्फ्लेशन के ज्यादा रहने की उम्मीद है, वहीं साल 2023-2024 के दौरान इन्फ्लेशन में कमी आ सकती है. साथ ही उन्होंने कहा – विकास दर बहुत ही कमजोर है और आर्थिक दबाव के चलते मांग में भी कमी हो रही है. EMI (आसन मासिक किश्त) में वृद्धि की वजह से परिवारों के बजट पर दबाव बढ़ रहा है और खर्चों में कमी आ रही है इसके साथ-साथ निर्यातों में भी समस्या आ रही है. आपको बता दें, कि ज्यादा इंटरेस्ट रेट्स से प्राइवेट कैपिटल इन्वेस्टमेंट में समस्या आती है. जयंत ने कहा कि सरकार अभी राजस्व इकट्ठा करना चाहती है और इसीलिए इस स्त्रोत से इकॉनमी को मिलने वाले सपोर्ट को कम कर रही है.
अपने बयान में आगे जयंत ने कहा – इन सभी कारणों के चलते हमारी विकास दर कमजोर पड़ रही है और देश की जनसंख्या एवं इनकम लेवल को देखते हुए मुझे डर है कि यह बढ़ते कामगारों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पाएगी. साल 2023-2024 के लिए RBI ने भारत की विकास दर 6.4% रहने का अंदेशा जताया था. NSO (राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय) के पहले एडवांस अनुमान के मुताबिक, 2022-2023 के दौरान देश की GDP (सकल घरेलु उत्पाद) के 7% रहने की आशंका जताई गयी थी. 2022-2023 के इकॉनोमिक सर्वे ने अगले वित्त वर्ष में GDP के आधारभूत विकास के 6.5% रहने की उम्मीद जताई थी. 
फिलहाल IIM अहमदाबाद में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत जयंत वर्मा ने कहा – कोरोना महामारी और युक्रेन युद्ध के परिणामस्वरूप पैदा हुई मुश्किलें कम होने के साथ ही आने वाले महीनों में ग्लोबल इन्फ्लेशन का दबाव कम हो जाएगा. दुनिया युद्ध के साथ जीना सीख रही है और दुनिया भर में आर्थिक दबाव की वजह से आर्थिक विकास पर खतरा बढ़ रहा है. इस वक्त रेपो-रेट में आवश्यक इजाफा हो चुका है और अब MPC को इन्तजार करना होगा कि स्थिति किस प्रकार से बेहतर हो सकती है.

यह भी पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने US में की बड़ी डील, इस तरह मिलेगा फायदा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

3 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

6 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

7 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

9 hours ago