✕

होम / बिजनेस / रूस जाने वाले भारतीयों को मिला नए साल का तोहफा, 2025 में शुरू होगी वीजा-फ्री यात्रा

रूस जाने वाले भारतीयों को मिला नए साल का तोहफा, 2025 में शुरू होगी वीजा-फ्री यात्रा

पिछले साल जारी किए गए ई-वीजा की संख्या के मामले में भारत शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया, जहां 9,500 ई-वीजा भारतीय यात्रियों को दिए गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप रूस जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, भारत और रूस की दोस्ती अब गहरी होती जा रही है, इसी के परिणामस्वरूप अब रूस नए साल पर भारतीयों को वीजा-फ्री यात्रा को तोहफा देना जा रहा है. रूस साल 2025 में एक नई प्रणाली के शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत भारतीय यहां वीजा फ्री यात्रा कर पाएंगे. बता दें, अगस्त 2023 से भारतीय रूस की यात्रा के लिए ई-वीजा के लिए पात्र हैं, जिसके प्रोसेस में लगभग चार दिन लगते हैं. वर्तमान में भारतीय नागरिकों को रूसी संघ में प्रवेश करने रहने और बाहर निकलने के लिए रूसी दूतावास/वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी किया गया वीजा लेना जरूरी है. तो आइए आपको इस वीजा-फ्री यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं. 

2025 के वसंत में शुरू हो सकती है वीजा फ्री यात्रा 

भारतीय जल्द ही रूस में वीजा-मुक्त यात्रा (russia visa free for indian) करने के लिए सक्षम होंगे. यह नई वीजा फ्री प्रणाली 2025 के वसंत में शुरू होने की संभावना है. इससे पहले जून में, रिपोर्टें सामने आईं कि रूस और भारत ने वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान को लागू करने के लिए एक-दूसरे के लिए वीजा प्रतिबंधों को कम करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर चर्चा की थी. अगस्त 2023 से, भारतीय रूस की यात्रा के लिए ई-वीजा के लिए पात्र हैं, जिसके प्रोसेस में लगभग चार दिन लगते हैं. 

2023 में 60,000 से ज्यादा लोगों ने रूस की यात्रा की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल जारी किए गए ई-वीजा की संख्या के मामले में भी भारत शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया, जहां 9,500 ई-वीजा भारतीय यात्रियों को दिए गए. वर्तमान में भारतीय नागरिकों को रूसी संघ में प्रवेश करने, रहने और बाहर निकलने के लिए रूसी दूतावास/वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी किया गया वीजा लेना आवश्यक है. दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत लंबी थी. ज्यादातर भारतीय पर्यटक व्यवसाय या आधिकारिक उद्देश्यों के लिए रूस जाते हैं. 2023 में, रिकॉर्ड 60,000 से ज्यादा भारतीयों ने रूस की यात्रा की, जो 2022 की तुलना में 26 प्रतिशत ज्यादा है.

62 देशों में भारतीय कर सकते हैं वीजा-फ्री यात्रा 
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की शुरुआत में भारत गैर-सीआईएस देशों में व्यावसायिक पर्यटन के लिए तीसरे स्थान पर था, जहां 2024 की पहली तिमाही में लगभग 1,700 ई-वीजा जारी किए गए थे. रूस वर्तमान में अपने वीजा-मुक्त पर्यटक विनिमय कार्यक्रम के माध्यम से चीन और ईरान के यात्रियों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देता है. वहीं, अब भारत भी इसमें शामिल होने वाला है.  बता दें, वर्तमान में भारत को 62 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा का विशेषाधिकार प्राप्त है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में 82वें स्थान पर रहने वाले भारतीय पासपोर्ट धारक इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन प्राधिकरण (IATA) के डेटा के आधार पर जारी किया जाता है. इंडेक्स मानता है कि पासपोर्ट धारक सभी बुनियादी प्रवेश आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, अकेले यात्रा करने वाले वयस्क नागरिक हैं और अल्पकालिक प्रवास के लिए पर्यटक या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए प्रवेश चाहते हैं. हालांकि, इसमें राजनयिक यात्रा, आपातकालीन या अस्थायी पासपोर्ट और पारगमन प्रवास जैसे जटिल परिदृश्य शामिल नहीं हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago