✕

होम / बिजनेस / बचत करने के मामले में चौथे नंबर पर भारतीय, हर चौथे निवेशक में एक महिला भी शामिल : रिपोर्ट

बचत करने के मामले में चौथे नंबर पर भारतीय, हर चौथे निवेशक में एक महिला भी शामिल : रिपोर्ट

भारतीय लोग बचत करने के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर आते हैं. यह बात SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट में सामने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आप जानते हैं भारतीय लोग कितना बचत करते हैं और यह बचत करने में मामले में दुनिया में किस नंबर पर आते हैं? अगर नहीं, तो आइए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं. दरअसल, हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने इसे लेकर एक रिसर्च की है. इस रिचर्स में यह बात सामने आई है कि बचत करने के मामले में दुनिया में भारत चौथे नंबर पर आता है. वहीं, सबसे ज्यादा बचत चीन के लोग करते हैं. चीन का स्थान पहले नंबर पर है. दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया और तीसरे स्थान पर रूस है. आइए एसबीआई की एस रिसर्च रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं. 

बचत में नेट फाइनैंशल सेविंग्स की हिस्सेदारी बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार GDP के प्रतिशत के रूप में भारत में बचत की दर यानी सेविंग्स रेट 30.2 प्रतिशत है, जो ग्लोबल ऐवरेज 28.2 प्रतिशत से अधिक है. बचत के मामले में भारत दुनिया के देशों में चौथे नंबर पर है. भारतीय परिवारों की बचत में नेट फाइनैंशल सेविंग्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है. फाइनैंशल सेविंग्स में भी बैंक डिपॉजिट और करंसी का हिस्सा घट रहा है, क्योंकि म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और इन्वेस्टमेंट के नए विकल्प तेजी से उभर रहे हैं. भारत में अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग समेत वित्तीय सुविधाओं से जोड़ने में बड़ा सुधार आया है. मिसाल के तौर पर, 2014 में परिवारों की कुल बचत में फाइनैंशल सेविंग्स (जैसे शेयर, डिबेंचर) का हिस्सा 36 प्रतिशत था, जो 2024 में बढ़कर 52 प्रतिशत हो गया है. हालांकि, 2022-23 में यह थोड़ा घटा था. 

हर चौथे निवेशक में एक महिला भी शामिल
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2021 से हर साल औसतन 3 करोड़ डीमैट अकाउंट खोले जा रहे हैं. इनमें 30 साल से कम उम्र के युवा निवेशकों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है. आज हर 4 में से एक इनवेस्टर महिला है. महाराष्ट्र में 27.7 प्रतिशत और दिल्ली में 29.8 प्रतिशत निवेशक महिलाएं हैं. इसके अलावा, परिवारों का शेयर और डिबेंचर में निवेश 2014 में GDP का 0.2 प्रतिशत था, जो 2024 में 1 प्रतिशत हो गया.

किस देश में क्या है बचत दर

1. चीन  में 46.6 प्रतिशत लोग बचत करते हैं.
2. इंडोनेशिया  में 38.1 प्रतिशत लोग बचत करते हैं
3. रूस   में 31.7 प्रतिशत लोग बचत करते हैं.
4. भारत  में  30.2 प्रतिशत लोग बचत करते हैं.
5. ब्राजील  में 18.5 प्रतिशत लोग बचत करते हैं.
6. अमेरिका में 18.1 प्रतिशत लोग बचत करते हैं.
7. ब्रिटेन में 17.4 प्रतिशत लोग बचत करते हैं. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago