✕

होम / बिजनेस / हमारे शेयर बाजार की मजबूती के विदेशी मुरीद, इस देश से आया सबसे ज्यादा पैसा 

हमारे शेयर बाजार की मजबूती के विदेशी मुरीद, इस देश से आया सबसे ज्यादा पैसा 

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशक काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. 2023-24 में FPI से काफी निवेश आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशक भी खूब पैसा लगाते हैं.  भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और हमारे शेयर बाजार का अच्छे रिटर्न का इतिहास उन्हें यहां खींच लाता है. वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान भी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने बाजार में जमकर निवेश किया और इस मामले में सबसे आगे रहे अमेरिकी. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अमेरिकी निवेशक बड़े पैमाने पर भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं.

लिस्ट में सबसे ऊपर USA 
SEBI की रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 मार्च, 2024 तक भारत में पंजीकृत FPI की कुल संख्या 11,219 तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में कुछ ज्यादा है. पिछले साल यह संख्या 11,081 थी. कुल पंजीकृत एफपीआई में से अमेरिका के निवेशकों की संख्या सबसे अधिक 3457 रही. रिपोर्ट में विभिन्न देशों के विदेशी निवेशकों की जानकारी दी गई है. इसके अनुसार USA 3457 पंजीकृत एफपीआई के साथ सूची में सबसे ऊपर है.

बाजार में बढ़ी दिलचस्पी
इस लिस्ट में अमेरिका के बाद लक्जमबर्ग (1,393) और कनाडा (804) का नंबर आता है. रिपोर्ट में एफपीआई की ओर से निवेश में अच्छी -खासी वृद्धि की जानकारी दी गई है. 31 मार्च 2024 तक एफपीआई की ओर से निवेश 42.8 प्रतिशत बढ़कर 69.5 लाख करोड़ पहुंच गया है. जबकि 31 मार्च 2023 को यह 48.7 लाख करोड़ रुपए था. यह बढ़ोत्तरी भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को उजागर करती है.

अब तक का सबसे अधिक निवेश
सेबी की रिपोर्ट बताती है कि FPI की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में 1992-93 के बाद से अब तक का सबसे अधिक निवेश किया गया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेश और विदेशी उद्यम निवेश भारत जैसी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. खासकर, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के मामले में फाइनेंशियल ईयर 2023-24 भारत के लिए एक असाधारण वर्ष रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 hour ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

2 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

6 hours ago