होम / बिजनेस / बाजार कमजोरी के साथ खुले, सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूटा, सभी सेक्टर्स की पिटाई

बाजार कमजोरी के साथ खुले, सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूटा, सभी सेक्टर्स की पिटाई

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ही कारोबार करते दिख रहे हैं, बाजार में उठापटक के चलते वॉलिटिलिटी इंडेक्स India VIX 5 परसेंट के ऊपर पहुंच चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: खराब ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों की खराब शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 300 अंकों का गोता लगाकर 59,361 पर खुला है, जबकि निफ्टी 90 अंकों की गिरावट के साथ 17,966 पर खुला है, बैंक निफ्टी में भी आज 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट है. खुलने के बाद बाजार में गिरावट बढ़ती हुई दिख रही है. सेंसेक्स में गिरावट बढ़कर 400 अंक हो चुकी है.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ही कारोबार करते दिख रहे हैं, बाजार में उठापटक के चलते वॉलिटिलिटी इंडेक्स India VIX 5 परसेंट के ऊपर पहुंच चुका है. सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, बैंक, ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में दिख रही है. कोई भी इंडेक्स हरे निशान में नहीं है. 
निफ्टी के सिर्फ 6 शेयर ही हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं, बाकी 44 में गिरावट है.

गिरने वाले शेयर
ONGC में आज 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट है, Kotak Mahindra Bank, Apollo Hospital, Divis lab, Hero MotoCorp, Grasim, Tata Steel, Hindalco, UPL में पौने दो परसेंट की गिरावट है. Tata Motors, Eicher Motors, Wipro, Bajaj Finance, Axis Bank में सवा से डेढ़ परसेंट तक की गिरावट है

चढ़ने वाले शेयर 
आज कुछ चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी दिख रही है, जिसमें Britannia, HUL, ITC, Power Grid, Reliance, SBI Life शामिल है

रुपया हल्का कमजोर
रुपया आज भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी के साथ खुला है. रुपया आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ 79.83 पर खुला है, जबकि ये पिछले सेशन में 79.78 पर बंद हुआ था, फिलहाल ये 79.88 पर कारोबार करता दिख रहा है

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

13 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago