होम / बिजनेस / लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक टूटकर खुला

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक टूटकर खुला

आज भी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट का रुख है. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी, ऑटो, बैंक, आई, रियल्टी शेयरों में दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजारों की बेहद खराब शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 400 अंक गिरकर खुला है, निफ्टी में भी की भारी भरकम गिरावट देखने को मिली है, ये 150 अंक गिरकर पर खुला है, निफ्टी बैंक भी 300 अंक टूटकर इतने पर कारोबार कर रहा है.सेंसेक्स 58300 के आस-पास कारोबार करता दिख रहा है, निफ्टी भी 17370 के इर्द-गिर्द घूम रहा है.  

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल 
आज भी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट का रुख है. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी, ऑटो, बैंक, आई, रियल्टी शेयरों में दिख रही है. ये सभी इंडेक्स करीब 2 परसेंट तक टूटे हुए हैं. सबसे कम गिरावट अगर किसी में दिख रही है तो है मेटल. निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी है बाकी 34 में गिरावट दिख रही है. 

निफ्टी में गिरने वाले
आईटी शेयरों में आज भी गिरावट का सिलसिला जारी है. Infosys, Wipro, Tech Mahindra, HCL Tech की जोरदार पिटाई हो रही है. बैंकिंग शेयरों में Axis Bank, ICICI Bank, HDFC Bank 1 परसेंट तक टूटे हुए हैं. इसके अलावा HUL में भी बड़ी गिरावट है, Tata Motors में आज भी गिरावट का सिलिसला है, 

निफ्टी में चढ़ने वाले
इस गिरावट के बीच Adani Ports करीब डेढ़ परसेंट तक मजबूत है, Hindalco, Eicher Motors, M&M, SBI Life, Bajaj Finserv में हल्की खरीदारी दिख रही है. 

रुपया हल्का मजबूत खुला
शेयर बाजारों के उलट रुपया 5 पैसे की हल्की मजबूती के साथ खुला है, रुपया डॉलर के मुकाबले 79.83 पर खुला है, जबकि क्लोजिंग 79.87 थी. हालांकि डॉलर इंडेक्स में अब भी मजबूती है, ये 108 के ऊपर बना हुआ है. 

VIDEO: PVR-INOX का विलय सिनेमा देखने वालों पर पड़ेगा भारी! CCI पहुंचा मामला

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

13 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

18 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

18 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

18 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

13 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago